श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

महिला स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — डॉ. नेहा जैन की पुस्तक का विमोचन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर में डॉ. नेहा जैन द्वारा लिखित पुस्तक Breaking the Cycle: Overcoming PMS and Empowering Women to Thrive” का औपचारिक विमोचन किया गया।

यह पुस्तक महिलाओं में होने वाले Premenstrual Syndrome (PMS) जैसे महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर अनदेखे विषय पर आधारित है। पुस्तक का उद्देश्य इस विषय से जुड़े शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक प्रभावों को सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रस्तुत करना है, जिससे महिलाओं और समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

आज के समय में मासिक धर्म और उससे जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है। यह पुस्तक न केवल महिलाओं के लिए बल्कि परिवार एवं समाज के लिए भी एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है।

डॉ. नेहा जैन का मानना है कि जागरूकता ही सशक्तिकरण का पहला कदम है, और सही जानकारी के माध्यम से महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

संक्षिप्त परिचय:

डॉ. नेहा जैन, प्रोफेसर (ऑक्यूपेशनल थेरेपी), महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर से संबद्ध हैं। वे महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

Leave a Reply