2026-2029 कार्यकारिणी हेतु निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
जयपुर। भगवान महावीर जीवदया मैत्री संघ की नवीन कार्यकारिणी (2026-2029) के लिए चुनाव दिनांक 03 मई 2026 को श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी श्रीमान श्रीचन्द जैन के निर्देशन में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संघ के संस्थापक, संरक्षक एवं सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी के प्रति विश्वास व्यक्त किया तथा संघ के उद्देश्यों-जीवदया, सेवा एवं समाज कल्याण-को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष पद पर शिखर चन्द कोटिया, उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार जैन (शक्ति नगर), मंत्री पद पर श्री एम.पी. जैन निर्वाचित हुए। सह मंत्री के रूप में सुरेश चन्द जैन (परवैनी), कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार जैन (कंजोली वाले) निर्वाचित हुए।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में राजेन्द्र कुमार जैन (गिरदावर), स्वतंत्र कुमार जैन (मानसरोवर), अशोक कुमार जैन (वी.टी. रोड), अजय कुमार जैन (सवाईमाधोपुर), अनिल कुमार जैन (वैशाली नगर) एवं अनिल कुमार जैन (10 बी स्कीम) को शामिल किया गया।निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीचंद जैन द्वारा सभी चुने गए पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शिखर चन्द कोटिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ द्वारा जीवदया, सामाजिक सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मिलकर कार्य करने और समाजहित में नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में श्री एमपी जैन मंत्री द्वारा निर्वाचन अधिकारी एवं सभी को धन्यवाद दिया गया सभी उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संघ की उन्नति एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति की कामना की।
एम.पी. जैन
मंत्री