
अशोका फाउंडेशन एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में राजा रामदेव पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निःशुल्क आई स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के तहत 50 हजार विद्यार्थियों की नेत्र जांच का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में 245 विद्यार्थियों की जांच की गई, जिनमें 15 बच्चों को निःशुल्क चश्मे हेतु चयनित किया गया। डॉ. धीरज जैन ने कहा कि स्वस्थ दृष्टि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन अब तक 30 से अधिक विद्यालयों में 6,700 बच्चों की जांच कर 500 विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध करा चुका है।