श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

अशोका फाउंडेशन के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजा रामदेव पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधी सर्किल, जयपुर में अशोका फाउंडेशन के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि आयकर आयुक्त डॉ. धीरज जैन ने बताया कि अशोका फाउंडेशन अब तक 50 हजार से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण एवं रोपण कर चुका है तथा इस वर्ष भी विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में अतुल जैन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

Leave a Reply