श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा में एकता की और बढते कदम

– शुभ संकेत-

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा में पिछले तीन वर्षों से गम्भीर मतभेदों के चलते हुए दो गुट बन गये थे। दोनों गुटों की अलग-अलग कार्यकारिणीया कार्यरत थी। न्यायालयों में विवाद लम्बित थे। महासभा के बैंकखाते सीज चल रहे थे। विवाद चरम पर था। महासभा पर संकट के बादल मंडरा रहे थे ।
समाज के आम सदस्य महासभा की इस स्थिति को देखकर प्रसन्न नहीं थे, समाज के प्रबुद्धजन जिनका महासभा से गहरा जुड़ाव था वे सभी भी अत्यधिक दुःखी थे। सभी का एक ही चिन्तन था कि महासभा का यह बिखराव कैसे समाप्त हो और महासभा के दोनों गुट एक हों और हमारा यह संगठन वापिस सुदृढ़ हो परिस्थितियाँ विपरीत होती जा रही थी । एक गुट शीघ्र चुनाव कराने के लिए तैयार था उसके दिनांक 28 जून 2026 को महवा में अपनी कार्यकारिणी की मीटिंग एवं प्रतिनिधी सभा का अधिवेशन और साधारण सभा का सम्मेलन बुला लिया। जिसमें महासभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करना निर्धारित था, दूसरा ग्रुप इससे पूर्व अपनी कार्यकारिणी की मुक्तेश्वर (नैनिताल ) की मीटिंग में अपना कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय ले चुका था। महासभा दोराहे पर खड़ी थी। दोनों पक्षों के एक साथ आने व एक साथ मिलाकर चुनाव कराने की सम्भावनायें नजर नहीं आ रही थी।
दिनांक 19 may 2026 को जयपुर में हुए श्री पारस जैन मनोनीत महामंत्री की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर समाज के कुछ प्रबुद्धजन अलग से एक साथ श्री देवकीनन्दन जी पूर्व अध्यक्ष के साथ बैठे उसमें श्री त्रिलोक चन्द जी महासभा अध्यक्ष, श्री भागचन्द जी महासभा अर्थमंत्री, मैं स्वयं तथा श्री रमेशचन्द जी पूर्व महामंत्री, श्री राजेन्द्र जी लक्ष्मणगढ़, श्री राजेन्द्र प्रसाद पूर्व अध्यक्ष जयपुर शाखा, श्री अनील कुमार जैन जयपुर शाखा अध्यक्ष, श्री संजय जैन जयपुर शाखा मंत्री, श्री एम.पी. जैन, श्री सुरेश चन्द जैन परखैणी पूर्व शाखा मंत्री श्री पवन जैन परवैणी आदि शामिल थे। समझोते की कुछ सार्थक बातें हुई श्री देवकीनन्दन जी पूर्व महासभा अध्यक्ष ने रुचि लेकर आस्वासन दिया की जल्दी ही अच्छे समाचार मिलेंगे ।
उसके बाद उसी प्रोग्राम में श्री अशोक जी नौगांवा उपस्थित हुए उनके साथ महासभा की एकता के विषय में चर्चा हुई। उन्होंने गम्भीरता से एकता की बात रखी उन्होंने जानकारी दी कि हमारे ग्रुप की कार्यकारिणी की नैनिताल में हुई मीटिंग में दोनों पक्षों की एकता की बात करने के लिए मुझे (श्री अशोक जैन ) एवं श्री ओम प्रकाश जी एडवोकेट को अधिकृ किया गया है। आप भी अपने दो व्यक्तियों का अधिकृत कर के नाम बता दे, हम वार्ता कर लेंगे। श्री त्रिलोक चन्द जी जैन महासभा अध्यक्ष ने उसी समय अशोक जी को बता दिया की हमारी तरफ से भी यह दो नाम आपको बता रहा हूं :-
1. श्री श्रीचन्द जैन, पूर्व महामंत्री
2. श्री एम. जी. जैन, जयपुर

कुछ सार्थक चर्चा हुई समझोते की और कुछ कदम बढ़े।

एक दिन मेरे पास श्री देवकीनन्दन जी का फोन आया की आपको मेरे साथ श्री महेश जैन महामन्त्री, महासभा के साथ बैठना है। मैंने कहा समझौते के लिए बैठना है तो अच्छी बात है। हम तीनों ने एक साथ बैठकर समझौते के लिए सार्थक चर्चा की। हमने समझौते के लिए चार बिन्दु तय किये जिन पर दोनों पक्षों की सहमती होने पर एक साथ चुनाव कराने की घोषणा की जा सकेगी।

1. न्यायालयों में लम्बित वाद आपसी राजीनामा के आधार पर समाप्त कराये जायेंगे।
2.. बैंक खातों को पदाधिकारी गण मिलकर रिओपन करायेंगे ।
3. दोनों पक्षों द्वारा जिनकी भी महासभा से सदस्यता समाप्त की गई है। वह निर्णय वापिस लेकर सभी की महासभा सदस्यता पूर्व की भांति बहाल की जायेगी ।
4. महासभा चुनाव की तिथि, स्थान एवं चुनाव अधिकारी की घोषणा करना ।
इन बिन्दुओं पर सहमति के लिए दोनों ग्रुपों के 3-3 पदाधिकारी (अध्यक्ष, महामंत्री, अर्थमंत्री) एवं 2-3 समाज के बन्धु बैठकर समझौता करेंगे 15 दिन में उपरोक्त सभी की मीटिंग बुलाकर उपरोक्त बिन्दुओं पर सहमति बनाकर समझोता कर लिया जाएगा। यह चर्चा हम तीनों के मध्य हुई। यह एक प्रयास था ।
श्री अशोक कुमार नौगांवा ने समझोते के लिए कदम बढ़ाते हुए श्री त्रिलोक चन्द जैन अध्यक्ष महासभा से सम्पर्क कर समझौते के लिए चर्चा कर आगे बढ़ने के लिए प्रस्तावित किया और श्री ओमप्रकाश जैन एडवोकेट समझौता करने के लिए श्री महेश जैन महामंत्री की तरफ से अधिकृत है, आप भी दो नाम अपनी तरफ से समझौता वार्ता के लिए अधिकृत कर दे।
श्री त्रिलोक चन्द अध्यक्ष ने उनको बताया कि मैंने तो जयपुर में पूर्व में ही समझौता वार्ता के लिए दो नाम घोषित कर रखे है श्री श्रीचन्द जैन एवं श्री एम. जी. जैन अब श्री श्रीचन्द जैन का अस्वस्थता के कारण उनके स्थान पर श्री राजेन्द्र कुमार जैन ( लक्ष्मणगढ़ वाले) आप उन दोनों से सम्पर्क कर लो ।

दिनांक 25 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों के इन चारों महानुभावों की मीटिंग श्री ओम प्रकाश जैन एडवोकेट के निवास स्थान पर हुई। इस प्रथम बैठक में ही इन्होंने समझौते की क्रियान्विति के लिए ठोस एवं निर्णायक निर्णय लेकर एक समझौता पत्र तैयार किया, उस पर चारों ने हस्ताक्षर करके दोनों ग्रुपों के अध्यक्ष, महामन्त्री एवं अर्थ मन्त्री के हस्ताक्षर कराके सभी बिन्दुओं को लागू कराने का संकल्प लिया ।
दिनांक 28 जून को श्री त्रिलोक चन्द जैन अध्यक्ष की अध्यक्षता में महवा में हुए प्रतिनिधी सम्मेलन, कार्यकारिणी की मीटिंग एवं साधारण सभा में श्री राजेन्द्र कुमार लक्ष्मणगढ़ ने तैयार किये समझौता पत्र को पढ़ कर प्रस्तुत किया सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस समझौते का समर्थन किया। मेरे द्वारा भी सम्मेलन में इसी आशय का पत्र भेजा गया था कि सभी समाजजनों से इस समझौते पत्र पर सहमति प्रदान करने का निवेदन किया गया। दूसरे पक्ष की कार्यकारिणी ने प्रस्ताव रखा कि एक बार कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर, सहमति ले ली जाए। जूम मीटिंग बुलाई गई उसमें मांग रखी गई की कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई जावें । श्री महेश चन्द जैन महामंत्री द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2026 को कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार जैन देहली द्वारा की गई। कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से समझौता पत्र पर सहमति प्रदान की गई। एक सुझाव रखा कि चुनाव समिति में 2 सदस्य उत्तर प्रदेश 2 मध्य प्रदेश एवं 2 शेष भारत से और सम्मलित किये जाएं। समझौता पत्र पर तीनों पदाधिकारियों के हस्ताक्षर करा कर पूर्ण सहमति प्रदान की गई ।
दूसरे पक्ष के भी तीनों पदाधिकारियों के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करा कर उनसे भी पूर्ण सहमति प्राप्त की गई इस प्रकार एक सकारात्मक पहल हुई। समझौता पत्र के अनुसार प्रारम्भ में 5 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया था समिति में समझौते के लिए अधिकृत दोनों पक्षों के उक्त चारों सदस्यों के अलावा श्री अशोक कुमार जैन रिटा. आरएएस को समिति का अध्यक्ष मनोनीत कर लिया गया। इन सभी की सहमति से 7 सदस्य समिति में और मनोनीत कर लिये गये ।
समझौता पत्र की पालना में समिति ने सबसे पहले न्यायालयों में चल रहे सभी मुकदमों को वापिस करा कर एकता के लिए अच्छा कदम उठाया।
जयपुर में दिनांक 09 अगस्त, 2026 को चुनाव समिति के सदस्यों की एक मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें समिति ने महासभा का चुनाव 11 अक्टूबर 2026 को जयपुर में निर्धारित कर दिया तथा श्री अनिल कुमार जैन, रिटायर्ड आईपीएस को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया । निश्चित रूप से यह चुनाव संचालन समिति अच्छा कार्य कर रही है। महासभा की एकता के लिए इनके प्रयास सराहनीय है। हम आशा करते है कि महासभा के आगामी चुनाव व्यवस्थित और शांति पूर्ण सम्पन्न होंगे। चुनाव समिति की सफलता हम सभी के सहयोग से ही पूर्ण होगी । महासभा की यह एकता एक बड़ा शुभ संकेत है।

श्री चन्द जैन
पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री
अशोक विहार विस्तार
जयपुर

Leave a Reply