अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों ने सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया ।
दि.31/05/2026 रविवार को नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री पल्लीवाल मंदिर के विशाल एवं भव्य हॉल में अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा की शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की । निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन ,वीरेंद्र जैन एवं शपथ अधिकारी एडवोकेट पदमचंद जैन केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई । समारोह का कुशल संचालन *भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष*श्री अमित जैन जी ने किया। महिला महासभा की ओर से श्रीमती करुणा जैन, श्रीमती शशि जैन एवं अन्य महिलाओं ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया ।

समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण श्री दिनेशचंद जैन बरैया द्वारा किया । समारोह में उपस्थित टिकटोली अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष श्री राजेंद्र भंडारी, पंचायती बड़ा मंदिर के अध्यक्ष श्री अनिल जैन, मंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन, मीडिया प्रभारी मनोज नायक, नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, मंत्री अशीष जैन पत्रकार, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने श्री जिनेन्द्र प्रभु के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया।

सर्वप्रथम शपथ श्री पदमचंद जैन ने अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, मंत्री अशीष जैन एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन को शपथ दिलाई तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन ने प्रबंध समिति के 12 सदस्यों को शपथ दिलाई । निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए । महासभा एवं पल्लीवाल मंदिर कमेटी की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया कुशलता पूर्वक संपन्न कराने पर अरुण जैन एवं वीरेंद्र जैन का सम्मान किया गया । साथ ही समारोह में उपस्थित पल्लीवाल मंदिर के अध्यक्ष शिखर जैन, मंत्री अमर जैन, जैन मित्र मंडल के एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, मनोज नायक सहित सभी का बहुमान किया ।


शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य बक्ता के रूप में राजेंद्र भंडारी, प्राचार्य अनिल जैन, शिखर जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन ने अपना सारगर्वित उद्वोधन दिया । समारोह के समापन पर मंत्री अशीष जैन ने आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रबुद्धजनों एवं अतिथियों के लिए विशेष स्वलपाहार की व्यवस्था की गई।
अशीष जैन
मंत्री