📿 णमोकार महामंत्र जाप की स्वर्ण जयंती का भव्य आयोजन 📿


दिनांक 14.06.2026 को प्रातः 9:00 बजे श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (अतिशय क्षेत्र), पालम गांव में णमोकार महामंत्र जाप के 50वें स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य एवं संगीतमय आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, मिलन महिला मंडल, युवा मंडल, मंदिर समितियों के पदाधिकारी, दिल्ली शाखा कार्यकारिणी के सदस्य, महासभा में पालम शाखा के प्रतिनिधिगण तथा श्री विनोद जैन (मुख्य उपाध्यक्ष महोदय) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में श्री राहुल-मोनिका जैन, श्री गौरव-भारती जैन (सौजन्य: श्री सुरेश चंद जैन), श्रीमती मिथिलेश जैन (धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन), श्री अनंत-पवन जैन, श्री सुभाष चंद-योगेश जैन एवं अन्य श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में बाहर से पधारे सभी धर्मप्रेमियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए महावीर भवन, जैन धर्मशाला, पालम गांव में अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था की गई।

सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताया।
अंत में शाखा अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद जैन द्वारा सभी सम्मानित अथितियों को धन्यवाद् ज्ञापित किया ।
🙏 जय जिनेन्द्र 🙏