🌹 अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा 🌹
सादर जय जिनेन्द्र।
समस्त समाजबंधुओं को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष एवं संतोष का अनुभव हो रहा है कि अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा में विगत वर्षों से चले आ रहे विवाद के समाधान हेतु दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से “समझौता पत्र(Memorandum of Settlement -2026)” पर सहमति बन गई है तथा इस समझौता पत्र पर दोनों पक्षों के छहों पदाधिकारियों एवं समझौता समिति के चारों सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।
यह समझौता समाज की एकता, सौहार्द, पारस्परिक विश्वास एवं संगठन की गरिमा की पुनर्स्थापना की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इससे समाज में व्याप्त कटुता एवं वैमनस्यता समाप्त हो गई है तथा महासभा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक चुनाव सम्पन्न कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
समझौते के अनुरूप श्री अशोक कुमार जैन आर.ए.एस के नेतृत्व में 11 सदस्यीय निर्वाचन संचालन समिति का गठन भी कर दिया गया है। यह समिति समझौता पत्र के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र ही महासभा के चुनाव सम्पन्न कराएगी तथा नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
हम दोनों पक्षों के सभी छ: सम्माननीय पदाधिकारियों दोनों पक्षों की कार्यकारिणी एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी सहमति एवं सद्भाव का परिचय दिया। साथ ही समस्त समाजबंधुओं से विनम्र आग्रह है कि वे इस ऐतिहासिक समझौते की भावना का सम्मान करते हुए एकता, सहयोग एवं सद्भाव के साथ महासभा को नई दिशा प्रदान करने में अपना सक्रिय योगदान दें।
आइए, हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करें।
“व्यक्ति से ऊपर संगठन — संगठन से ऊपर समाजहित।”
समझौता समिति की ओर से
सादर
– राजेन्द्र कुमार जैन, शक्तिनगर, जयपुर
– महावीर प्रसाद जैन, सेवानिवृत्त निदेशक (सांख्यिकी), जयपुर
– ओमप्रकाश जैन, एडवोकेट, इंद्रपुरी लाल कोठी जयपुर
– अशोक कुमार जैन नौगांवा, महावीर नगर जयपुर
जय जिनेन्द्र। 🙏