श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

महासभा पदाधिकारी

श्री त्रिलोक चन्द जैन (अध्यक्ष)
नया बास, सकर कूंई के पीछे, अलवर (राज.)
मोबा. : 8233082920

श्री पारस चंद जैन ( महामंत्री )
77/124, अरावली मार्ग,
मानसरोवर, जयपुर-302020
मो.9829298830
Email: abpjmparasjain@gmail.com

श्री भागचन्द जैन ( अर्थमंत्री )
पुराने जैन मंदिर के पास, नौगावां,
जिला अलवर – 301025 (राज.)
मोबा. : 9828910628
E-mail: bhagchandjain07@gmail.com

पत्रिका प्रकाशन समिति

श्री राजेन्द्र कुमार जैन (संयोजक)
82, शक्ति नगर, गोपालपुरा बाई पास,
जयपुर – 302015
मोबाइल – 9460066534
ईमेल: rajendra.jain82@gmail.com

श्री रमेश चंद पल्लीवाल (संपादक)
8, विश्वविद्यालय पुरी, गोपालपुरा रोड,
आशा पब्लिक स्कूल के पास,
गोपालपुरा, जयपुर 302018
मोबाइल नंबर: 9314878320
ईमेल: rcpalliwal@yahoo.co.in

श्री संजय जैन (सह – संपादक)
45ए, सूर्य नगर, गोपालपुरा बाई पास रोड,
जयपुर – 302015
मोबाइल: 9414338048
ईमेल: sanjaykjain@gmail.com

श्री अजय कुमार जैन (अर्थ – व्यवस्थापक)
सीडी -188, दादू दयाल नगर, मानसरोवर, जयपुर
पिन कोड: 302020
मोबाइल: 9784223311
ईमेल: ajay07469@gmail.com

अन्त भला तो सब भला

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के जनवरी 2023 में सम्पन्न हुए चुनाव के पश्चात् गठित वर्तमान कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही गंभीर गतिरोध की स्थिति बनी रही। समानान्तर दो महासभाओं के अस्तित्व का आभास कदम-कदम पर होता रहा, जिसके परिणामस्वरूप महासभा की लगभग सभी प्रमुख गतिविधियाँ ठप्प-सी हो गईं। यहाँ तक कि वे कार्य भी प्रभावित हुए, जिन्हें महासभा अपने प्रारम्भिक काल से निरन्तर करती आ रही थी।

अब अतीत की कटु बातों को भुलाकर यह सुखद स्थिति बनी है कि समाज के कुछ प्रबुद्ध एवं सम्माननीय व्यक्तियों के सफल, निःस्वार्थ और निष्छल प्रयासों से समस्त पल्लीवाल समाज को पुनः एक सूत्र में बाँधने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस विषय पर पल्लीवाल डिजिटल पत्रिका भी समय-समय पर समाज का ध्यान आकर्षित करती रही है।

उक्त समझौते को सम्पन्न कराने में समाज के पाँच सम्माननीय सदस्यों का अथक योगदान रहा है। दोनों पक्षों द्वारा उन्हें पूर्ण अधिकार प्रदान किए गए थे। ये सम्माननीय सदस्य हैं— श्री राजेन्द्र कुमार जैन (शक्ति नगर, जयपुर), श्री ओमप्रकाश जैन, अधिवक्ता (दतियाँ वाले), जयपुर, श्री अशोक कुमार जैन (नौगाँवा), जयपुर, श्री महावीर प्रसाद जैन, सेवानिवृत्त निदेशक (सांख्यिकी), राजस्थान सरकार, जयपुर तथा श्री अशोक कुमार जैन, सेवानिवृत्त आर.ए.एस., जयपुर। इन सभी ने अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मैं, रमेश चन्द पल्लीवाल, पूर्व महामंत्री, अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा तथा वर्तमान में पल्लीवाल डिजिटल पत्रिका का सम्पादक, इन सभी महानुभावों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

चूँकि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल जनवरी 2026 में पूर्ण हो चुका है, इसलिए आशा है कि निकट भविष्य में महासभा के चुनाव निर्विघ्न एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाएँगे। इससे समाज पुनः अपने पूर्व स्वरूप को प्राप्त कर रचनात्मक एवं समाजोपयोगी कार्यों की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।
पुनः समझौता समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक साधुवाद एवं सम्मान।

रमेश चन्द पल्लीवाल
सम्पादक
पल्लीवाल डिजिटल पत्रिका

Leave a Reply