श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप जयपुर द्वारा “स्वेटर वितरण कार्यक्रम”

दिनांक 2 दिसंबर 2025, मंगलवार को श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप जयपुर द्वारा समाज सेवी एवं पर्यावरणप्रेमी श्रीमती शिवरानी जैन रिटायर्ड उप निदेशक, शिक्षा विभाग, मुक्तानंद नगर गोपालपुरा बाईपास जयपुर के सौजन्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा * में 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को *स्वेटर एवं कापियां वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष श्री श्रीचंद जैन, श्री रमेश चन्द पल्लीवाल,श्री एम पी जैन श्री प्रदीप कुमार जैन मंत्री सोशल ग्रुप ,श्री अनिल कुमार जैन कोषाध्यक्ष सोशल ग्रुप, श्री सुरेश चन्द जैन परवैणी, श्रीमती उर्मिला जैन एवं श्रीमती ऋतु जैन उपस्थित रहे।

ग्रुप अध्यक्ष श्रीचन्द जैन द्वारा अपने उद्बोधन में ग्रुप की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए के लिए समाजसेवी श्रीमती शिवरानी जी जैन,वाइस प्रिंसिपल श्री जयकिशन मीणा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, गुरुजनों का सम्मान करने एवं समय पर
विद्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया।

वाइस प्रिंसिपल श्री मीणा द्वारा श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप व श्रीमती शिवरानी जी जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप जयपुर दिनांक 4 दिसम्बर 2025, मंगलवार समय दोपहर 2.00 बजे समाजसेवी एवं पर्यावरणप्रेमी श्रीमती शिवरानी जैन रिटायर्ड उप निदेशक शिक्षा विभाग, मुक्तानंद नगर गोपालपुरा बाईपास जयपुर के सौजन्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, कलवाडा में जरूरतमंद विद्यार्थियों को 100 स्वेटर एवं कॉपियों वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष श्री श्रीचंद जैन, श्री रमेश चंद पल्लीवाल, श्री अजीत कुमार जैन हरसाना,श्री प्रदीप कुमार जैन मंत्री सोशल ग्रुप, श्री अनिल कुमार जैन कोषाध्यक्ष सोशल ग्रुप, श्री अरविन्द जैन राजश्री, श्रीमती रमा जैन अध्यक्ष पल्लीवाल जैन महिला मंडल, श्रीमती रितु जैन पुत्रवधु श्रीमती शिवरानी जैन उपस्थित रहे।


सर्वप्रथम श्रीमती मीनाक्षी दायमा प्रधानाचार्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलवाड़ा ने सोशल ग्रुप के सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

ग्रुप अध्यक्ष श्री श्रीचंद जैन,श्री रमेश चंद पल्लीवाल एवं श्रीमती रमा जैन अध्यक्ष महिला मंडल ने विद्यार्थियों को अपने विचारों से अवगत कराया ।

विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी दायमा द्वारा श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप जयपुर एवं श्रीमती शिवरानी जी जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदीप कुमार जैन
मंत्री

Leave a Reply