खेरली निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में की गई 112 मरीजों की जांच व 50 मरीज का मोतियाबिंद आपरेशन

अशोका फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 112 मरीजों की आंखों की जांच की। जिसमें 50 मरीज निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित हुए। फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 117वें निःशुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री पल्लीवाल जैन धर्मशाला कजौड़ी मोहल्ला में लगाया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में यह 117वां निःशुल्क शिविर था। शिविर में कुल 112 मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। इनमें से 50 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए, जिनका आपरेशन 28 नवंबर को निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद आंखों की जांच के लिए दो फोलोअप भी किए जाएंगे। पहला 7 दिन बाद और दूसरा एक माह बाद होगा। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस दौरान नरेन्द्र जैन, धीरज जैन, पारस जैन, महावीर जैन, अमतेश जैन व नरेश जैन आदि उपस्थित रहे।
बैनाड़ – जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 130 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच व 60 मरीज का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन

अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 118वें निशुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे प्रजापति धर्मशाला भैंरू जी के मंदिर के पास बैनाड़ रोड़ बैनाड़ जयपुर में किया गया। शिविर में कुल 130 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। इनमें से 60 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका आपरेशन शनिवार, 29 नवंबर को निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद आँखों की जाँच के लिए दो फोलोअप भी किए जाएँगे। पहला 7 दिन बाद और दूसरा एक माह बाद। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में नांगल सिरस की सरपंच नीलम देवी कुमावत और चौथमल प्रजापत आदि उपस्थित रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए प्रयास कर रहा है।
अशोका फाउंडेशन द्वारा हर सोमवार को जयपुर के बगरू व कालवाड़ के साथ हर शुक्रवार को झोटवाड़ा, शास्त्री नगर, बैनाड़ व सोडाला आदि क्षेत्र में मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
फाउंडेशन द्वारा अब तक 118 शिविर में पांच हजार आठ सौ से अधिक मरीजों की आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया गया है।
स्कूली बच्चों की आँखों की जांच
अशोका फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों की आँखों की जांच के लिए आई स्क्रीनिंग महाभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों की आँखों की जांच की जाएगी और जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता होगी उन्हें निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आँखों की अन्य बीमारियों के संबंध में भी हर संभव सहायता दी जाएगी।
इस महाभियान के अंतर्गत 80 से अधिक विद्यालयों के 21,000 से ज्यादा बच्चों की जांच की जानी है। अब तक पाँच विद्यालयों के 1,400 से अधिक बच्चों की आँखों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 125 से अधिक बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई है। इन्हें अशोका फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे।
शनिवार 6 दिसंबर को शहीद मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरलीपुरा बीड में 300 बच्चों की आँखों की जांच की गई, जिनमें से 29 बच्चों को चश्मा देने के लिए चयनित किया गया।

फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समय पर आँखों की जांच होने से बच्चों को विभिन्न नेत्र रोगों से बचाया जा सकता है। समय पर जांच और चश्मा लगाने से बचपन में होने वाली नेत्र ज्योति की क्षति को काफी हद तक रोका जा सकता है।
अशोका फाउंडेशन के मार्गदर्शक और भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके माता–पिता को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और हर संभव सहायता प्रदान करना है।