
दिनांक 01.11.2026 ( रविवार ) प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक णमोकार महामंत्र की श्रंखला मे श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र, पालम गांव मे णमोकार महामंत्र का 55वां जाप श्री जितेंद्र जैन, श्रीमति अंजली जैन, रितिका, ऋषभ जैन एंव समस्त परिवार पालम गांव ( हवेली वाले ) द्वारा अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा,पालम शाखा के तत्वावधान में कराया गया । इस मंगलमय एंव पुण्यकारी अवसर पर समाज के धर्म-प्रेमियों ने सम्मिलित होकर धर्म-लाभ लिया । पालम शाखा हर माह नियमित रुप से एक घंटे का णमोकार महामंत्र जाप करवाती है ।