सकल पल्लीवाल जैन समाज जयपुर की दूरभाष निर्देशिका-2024 का विमोचन
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, जयपुर शाखा द्वारा सकल पल्लीवाल जैन समाज जयपुर की दूरभाष निर्देशिका-2024 के प्रकाशन के लिए श्री राजेन्द्र कुमार जैन , पूर्व शाखा अध्यक्ष जयपुर को प्रधान संपादक मनोनीत किया गया था एवं निर्देशिका के सुचारू प्रकाशनार्थ सम्पादक मंडल के गठन के लिए अधिकृत किया गया था । संपादक मंडल में राजेन्द्र प्रसाद जैन अध्यक्ष, मनोज कुमार जैन मंत्री, श्री चंद जैन पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्य परामर्शक,आशीष जैन डिजिटल संपादक, पारस चंद जैन खेड़ली, पूर्व मंत्री , श्रीमती उर्मिला जैन पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी महिला सदस्य राजस्थान, अनिल कुमार जैन अर्थमंत्री, रवि जैन उपाध्यक्ष, अजय कुमार जैन दादूदयाल नगर, मनोज कुमार जैन महारानी फार्म को शामिल किया गया ।
श्री राजेन्द्र कुमार जैन के संपादकत्व में पूरे सम्पादक मंडल ने कड़ी मेहनत और निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन किया, जिसके फलस्वरुप दिनांक 02अक्टूबर 2024 को जयपुर शाखा के वार्षिक मेला एवं क्षमावाणी पर्व के सुअवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद जैन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शेखर चंद जैन , पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्री चन्द जैन तथा मंचासीन अन्य गणमान्य अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में निर्देशिका का विमोचन किया गया ।
शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन ने बताया कि निर्देशिका का प्रकाशन विज्ञापनदाताओं के आर्थिक सहयोग एवं संपादक मंडल द्वारा जिम्मेदारी से अपने कार्य के निष्पादन से संभव हो सका, उसके लिए सभी विज्ञापनदाताओं एवं संपादक मंडल को जयपुर शाखा कार्यकारिणी की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया ।

