श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार-जयपुर

जयपुर शाखा का वार्षिक मेला एवं क्षमावाणी पर्व का भव्य आयोजन

जयपुर शाखा के सभी समाज बंधुओ के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग से दि. 2 अक्टूबर 2024 को समाज का वार्षिक मेला,सांस्कृतिक कार्यक्रम,रक्तदान शिविर, क्षमावाणी पर्व एवं सहभोज कार्यक्रम भव्यता एवं बहुत ही शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप एवं मंगलाचरण से हुई।इस भव्य आयोजन में ध्वजारोहण श्री त्रिलोक चन्द जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, द्वीप प्रज्वलन श्री पारस चंद जैन खेड़ली वाले,राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, एवं अध्यक्षता डॉ. तारा चंद जैन पर्ल ग्रुप वालों ने की, जिनको साफा ,माला पहना कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री ज्ञान चंद जैन हरसाना वाले ,
रक्तदान शिविर उदघाटनकर्ता
श्री आयुष जैन सुपुत्र श्री संजय कुमार जैन कंजौली वाले
तपस्वियों के बहुमानकर्ता
श्री शिखर चंद अजीत कुमार जैन खेड़ली वाले,
श्री जिनेश कुमार, रोहितराज मोहितराज जैन डेहरा वाले
भोजनशाला उद्घाटनकर्ता
श्री त्रिलोक चंद अरुण कुमार जैन, करई वाले
कलाकृति उद्घाटनकर्ता
डॉ मुकेश जैन प्रोफेसर गेस्ट्रो
एवं मंचासीन अन्य अतिथिगणों तथा समारोह में शामिल महासभा के राष्ट्रीय अर्थमंत्री श्रीमान भागचंद जैन, कार्यकारणी सदस्य श्री बनवारी लाल जैन, राजस्थान की महिला प्रतिनिधि श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती अलकारानी जैन का भी शॉल ओढ़ाकर माला पहना कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम में पुरस्कार वितरणकर्ता श्रीमती त्रिलोकमति जैन श्री अनिल जैन IRS श्री अरविन्द जैन SE श्यामनगर एवं श्रीमती चंदा देवी जैन डॉ त्रिलोक चंद जैन हरसाना एवं रक्तदान शिविर उदघाटनकर्ता के रूप में श्री संजय जैन राजीव जैन जय जवान कॉलोनी जयपुर का भी सहयोग रहा, उन्हें बहुत बहुत आभार।

सम्मान की कड़ी में पूर्व अध्यक्ष महासभा श्री शेखर चन्द जैन (रिटायर्ड RAS), श्री श्रीचन्द जैन पूर्व महासभा महामंत्री, श्री रमेश चन्द पल्लीवाल पूर्व महासभा महामंत्री, श्री अशोक कुमार जैन, पूर्व महासभा महामंत्री, श्री अजीत जैन पूर्व अर्थमंत्री महासभा, श्री ज्ञान चंद जैन पूर्व अर्थमंत्री महासभा का भी शॉल, माला पहना कर सम्मान किया गया।
समारोह में समाज के 45 प्रतिभाशालियों को गिफ्ट व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया एवं 40 तपस्वियों का माला पहना कर , शॉल ओढ़ाकर, भगवान की तस्वीर भेंट कर के बहुमान किया गया एवं विभिन्न खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं जैसे अलग अलग ग्रुपों की दौड़ , शतरंज, कैरम, निबंध, मेंहदी, म्यूजिकल चेयर दौड़,पोस्टर मेकिंग, क्राफ्ट मेकिंग के 54 विजेता एवं उपविजेताओं को मोमेंटो दिए गए। रक्तदान शिविर में 93 रक्तदान दाताओं ने स्वेच्छिक रक्तदान किया, जिन्हें सम्मानस्वरूप प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो दिए गए।
करीब 45 बच्चों को नृत्य एवं फैंसी ड्रेस में शानदार प्रस्तुति के लिए गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया, उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद जी जैन ने भी प्रत्येक बच्चे को 200/ नकद पुरस्कार दिया।

जयपुर शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन ने अपने कार्यकाल में संपन्न गतिविधियों का ब्यौरा एवं खाते का लेखा जोखा प्रस्तुत किया तथा ऑडिटेड बैलेंस शीट समाज जनों को वितरित करवाई ।
अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक एकता एवं प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के आयोजनों की महत्ती आवश्यकता है। सामाजिक सरोकारिता में विश्वास रखने वाले समाज के उदारमना भामाशाहों से समय समय पर मिलने वाले सहयोग से ही ऐसे भव्य आयोजन संभव हो पाते हैं, इसके लिए सभी भामाशाहों को हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सकल पल्लीवाल जैन समाज जयपुर की दूरभाष निर्देशिका-2024 का विमोचन संपादक मंडल के सदस्यों तथा मंचासीन गणमान्य अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में किया गया । निर्देशिका का प्रकाशन विज्ञापनदाताओं के आर्थिक सहयोग एवं संपादक मंडल द्वारा जिम्मेदारी से अपने कार्य के निष्पादन से संभव हो सका, उसके लिए सभी विज्ञापनदाताओं एवं संपादक मंडल को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद जैन ने अपने उद्बोधन में जयपुर शाखा के कार्यक्रम को शानदार बताया एवं सामाजिक एकता के लिए ऐसे भव्य आयोजनों की जरूरत बताई।
साथ में उन सभी कार्यकर्ताओं, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला मंडल, युवक मंडल को भी बहुत बहुत धन्यवाद और आभार जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को संगठित रूप से संभालकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सभी ने अपने – अपने कर्तव्यों को अच्छे से निभाया l
सबसे ज्यादा धन्यवाद उन सभी सामाजिक बंधुओ को जिन्होंने इतनी भारी संख्या होने के बावजूद भी पूरी तरह शांति से कार्यक्रम को भव्यता से संपन्न होने में माद्दा की । अंत में करीब 2200- 2300 समाज जनों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया तथा सभी ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की। उनके लिए बहुत बहुत आभार, धन्यवाद*।🙏🙏

राजेन्द्र प्रसाद जैन  मनोज कुमार जैन
अध्यक्ष                 मंत्री         
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा जयपुर







Leave a Reply