1. नमो अरिहंताणं, नमो सिद्धाणं
2. नमो आयरियाणं, नमो उवज्झायाणं
3. नमो लोए सव्वसाहूणं
4. यही है वो दिव्य मंत्र, जो हर जीव का कल्याण करता है
5. जिसमें पांच परमेष्ठी को एक साथ नमन है
6. अरिहंत वो प्रभु हैं जिन्होंने क्रोध-मान-माया-लोभ को जीत लिया
7. राग-द्वेष के शत्रुओं का नाश कर दिया
8. मैं उस प्रभु को बार-बार नमन करता हूं
9. सिद्ध वो भगवान हैं जिन्होंने अंतिम मुक्ति पाई
10. जन्म-मरण के बंधन से सदा के लिए छूट गए
11. मैं उन सभी सिद्धों को हृदय से नमन करता हूं
12. आयरियाणं यानी आचार्य भगवन
13. जिन्होंने पहले खुद की आत्मा पर विजय पाई
14. फिर पूरी दुनिया को मोक्ष का मार्ग दिखाया
15. मैं उन मार्गदर्शक आचार्यों को नमन करता हूं
16. उवज्झायाणं यानी उपाध्याय
17. जो शास्त्रों के ज्ञाता हैं, आत्मज्ञान के शिक्षक हैं
18. जो हमें सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र सिखाते हैं
19. मैं उन आत्मज्ञानी गुरुओं को नमन करता हूं
20. लोए सव्वसाहूणं यानी समस्त साधु-साध्वी
21. जिन्होंने पंच महाव्रत धारण किए हैं
22. अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह का पालन करते हैं
23. समभाव में रहकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं
24. मैं उन त्यागी साधुओं को नमन करता हूं
25. नवकार मंत्र छोटा है, पर इसकी शक्ति अनंत है
26. इसे जपने से मन शांत होता है
27. संकट के समय यह ढाल बन जाता है
28. घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है
29. यह मंत्र किसी एक का नहीं, सबका है
30. इसमें कोई भेद नहीं, कोई ऊंच-नीच नहीं
31. सिर्फ शुद्ध भाव से किया गया नमन है
32. सुबह उठते ही नवकार का स्मरण करो
33. दिन की शुरुआत शुद्ध हो जाएगी
34. काम बिगड़ रहे हों तो 9 बार जप लो
35. मन की उलझनें अपने आप सुलझ जाएंगी
36. यह मंत्र हमें क्षमा, दया और करुणा सिखाता है
37. जीओ और जीने दो का संदेश देता है
38. हिंसा को छोड़कर अहिंसा अपनाने की प्रेरणा देता है
39. लोभ छोड़कर संतोष का मार्ग दिखाता है
40. अहंकार तोड़कर विनम्र बनाता है
41. नवकार सिर्फ शब्द नहीं, जीवन जीने की कला है
42. इसे रटो मत, इसे जियो
43. हर सांस के साथ इसका भाव बहने दो
44. तभी आत्मा को सच्ची शांति मिलेगी
45. अछनेरा की धरा से मेरी भी यही प्रार्थना है
46. हे प्रभु, सबको सद्बुद्धि देना
47. सबके मन में मैत्री भाव भर देना
48. सबका जीवन निर्विघ्न और मंगलमय हो
49. मिच्छामि दुक्कडं, अगर कोई भूल हुई हो
50. नमो अरिहंताणं… एक बार फिर से हृदय से नमन
ललित जैन
अछनेरा