
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा, जयपुर द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 को श्री पल्लीवाल जैन, मानसरोवर, जयपुर पर ध्वजारोहण कर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण शाखा अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन द्वारा किया गया उसके उपरान्त राष्ट्रगीत जन गण मन का गायन किया गया । शाखा मंत्री श्री संजय जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद जैन, वर्तमान कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर जैन, पदाधिकारी श्री मोहित जैन, झोटवाडा, श्री सत्येन्द्र जैन, श्री हेमन्त जैन, श्री नितेश जैनश्री प्रमोद जैन सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। महिला मण्डल जयपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पाना जैन, समाज के गणमान्य व्यक्ति श्री अनिल कुमार जैन (दाउदयाल नगर ), श्री चन्द्रशेखर जैन, पी०टी०आई०, श्री नितिन जैन सहित अन्य उपस्थित रहे । ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद स्वाल्पहार का आयोजन किया गया। उसके उपरान्त श्री पल्लीवाल जैन भवन पर चल रहे लिफ्ट निर्माण कार्य का सभी के द्वारा निरीक्षण किया गया, तथा किये जा रहे कार्य की सभी के द्वारा सराहना की गई ।
संजय जैन
मंत्री अ.भा. पल्लीवाल जैन महासभा,
शाखा, जयपुर