श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

जयपुर शाखा चुनाव अधिसूचना एवं चुनाव संबंधित अन्य आवश्यक सूचना

चुनाव संबंधित सूचना दिनांक 20.12.2025

मान्यवर,
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा जयपुर के चुनाव रविवार दिनांक 25 जनवरी 2026 को श्री महावीर प्रसाद जैन सेवानिवृत्त निदेशक, सांख्यिकी, निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न होंगे। चुनाव हेतु नामांकन का कार्यक्रम रविवार दिनांक 11 जनवरी 2026 को सम्पन्न होगा। चुनाव की अधिसूचना दिनांक 20 दिसंबर 2025 जारी कर दी गई है। जयपुर शाखा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि निर्वाचन की कार्यवाही में सम्मिलित होकर चुनाव कार्यक्रम को सम्पन्न करावें।
मतदान के लिए नामांकन प्रपत्र शुल्क निम्न प्रकार है:-

अध्यक्ष, मंत्री, अर्थमंत्री पद के लिए : रु. 5,000/- एवं
कार्यकारिणी सदस्य के लिए : रु.1,000/-

नामांकन प्रपत्र निर्वाचन अधिकारी से नामांकन के दिन दिनांक 11.01.2026 को रु.100/- देकर प्राप्त किये जा सकेंगे।

जयपुर शाखा के मतदाताओं की सूची शाखा के मंत्री या अर्थ मंत्री से सम्पूर्ण वार्डों की मतदाता सूची रु.500/-एवं एक वार्ड की मतदाता सूची रु.100/- में दिनांक 04.01.2026 सांय 6.00 बजे के बाद प्राप्त की जा सकती है।

जयपुर शाखा के 25 जनवरी 2026 को होने वाले चुनावों पर निम्न नियम लागू होगे:-

1. नामांकन के समय नामांकन प्रपत्र के साथ प्रत्याशी का फोटो एवं जयपुर का पहचान पत्र पता सहित (आई.डी.) संलग्न करना अनिवार्य होगा।

2. पदाधिकारियों में केवल अध्यक्ष, मंत्री एवं अर्थमंत्री का ही चुनाव होगा, जिनका निर्वाचन जयपुर शाखा के सभी मतदाता करेंगे। विधान के अनुसार इन तीनों पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष या अधिक होना अनिवार्य है।

3. कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए समस्त जयपुर क्षेत्र को नौ वार्डों से 18 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा,जिसमें प्रत्येक वार्ड में से 2 सदस्य निर्वाचित होंगे। वार्ड का निवासी सदस्य ही उस वार्ड के कार्यकारिणी सदस्य के लिए उम्मीदवार हो सकेगा व उस वार्ड के मतदाता ही उस वार्ड के दो कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान/चुनाव करेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए विधान के अनुसार न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। कार्यकारिणी सदस्य के प्रस्तावक व समर्थक भी उसी वार्ड के होंगे।

4. मतदान बूथ में प्रवेश करते ही मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जावेगी। चुनाव अधिकारी द्वारा मतदाता से मांग करने पर अपना महासभा द्वारा जारी परिचय पत्र, चुनाव आयोग का पहचान पत्र, आयकर विभाग का पेन कार्ड, आधार कार्ड, किसी सरकारी या अर्द्धसरकारी कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र अथवा ड्राईविंग लाईसेन्स आदि के आधार पर उसकी पहचान की जायेगी।

  • पूर्व वर्गीकृत 8 वार्डों में से वार्ड नं. 5 में मतदाताओं का विस्तार होने के कारण इसका 2 भागों में विभाजन करके वार्ड नंबर 5 के अलावा एक नया वार्ड नंबर 9 सृजित किया गया है, तदोपरांत वार्ड नं. 5 एवं वार्ड नं. 9 का क्षेत्र निम्न प्रकार है:-

वार्ड नं. 5- मानसरोवर सेक्टर 11 एवं 12, अग्रवाल फार्म, एस.एफ.एस., पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर के उपर वाले भाग का क्षेत्र

मानसरोवर सेक्टर 11 एवं 12, अग्रवाल फार्म, एस.एफ.एस., रीको धर्म कांटा से मानसरोवर की तरफ का क्षेत्र, पत्रकार कॉलोनी, गणपतपुरा ,मानसरोवर के उपर वाला भाग, मुहाना मंडी रोड, दादू दयाल नगर, पटेल नगर, केशर नगर चौराहा, रामपुरा रोड, सुमेर नगर, धनवंतरी हॉस्पीटल के सामने, मान्यावास, मांग्यावास, गोल्यावास तथा इनके आस पास की समस्त कॉलोनिया ।

वार्ड नं. 9- सांगानेर, प्रताप नगर टोंक रोड का क्षेत्र

सांगानेर क्षेत्र, सांगानेर थाने से आगे का टोंक रोड क्षेत्र,रीको धर्म कांटा से सांगानेर की तरफ का क्षेत्र, चील गाड़ी रेस्टोरेंट एवं हवाई अड्डे के सामने, प्रताप नगर, वाटिका, कल्लाबास एवं इनके आस पास टोंक रोड की समस्त कॉलोनिया एवं चाकसू ।
नोट :- पूर्व वर्गीकृत अन्य वार्ड नंबर 1 से 4 और 6 से 8 के क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है,

  • अत: अब 25 जनवरी 2026 को होने वाले इस चुनाव में कुल 9 वार्डों के लिए प्रत्येक वार्ड से 2 सदस्य के हिसाब से कुल 18 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा।
  • उपाध्यक्ष, सहमंत्री, संगठन मंत्री, पत्रिका संयोजक, प्रचार मंत्री, विवाह संयोजक, स्वास्थ्य मंत्री, खेल मंत्री एवं सांस्कृतिक मंत्री का निर्वाचन निर्वाचित पदाधिकारियों (अध्यक्ष, मंत्री, अर्थमंत्री) एवं 18 निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा निर्वाचित 18 कार्यकारिणी सदस्यों में से ही किया जायेगा।

 

  • कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन एवं चुनाव से सम्बन्धित समस्त प्रक्रिया पदाधिकारियों (अध्यक्ष, मंत्री, अर्थमंत्री) के चुनाव के साथ ही सम्पन्न कराई जाएगी।

कृपया जयपुर शाखा के सभी सदस्यों को सूचित करने का श्रम करें।

-: निवेदक :

राजेन्द्र प्रसाद जैन
अध्यक्ष
जयपुर शाखा
76 मुक्तानंद नगर
गोपालपुरा रोड, जयपुर मो. 9909963768

मनोज कुमार जैन
मंत्री
जयपुर शाखा
109, मानसागर कॉलोनी
प्रतापनगर, जयपुर मो.8875991000

एवं समस्त पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण।


 

Leave a Reply