श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

जयपुर शाखा द्वारा पल्लीवाल जैन समाज का वार्षिक मेला एवं सामूहिक क्षमावाणी पर्व का आयोजन

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा जयपुर द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर, 2026 को वार्षिक मेला एवं सामूहिक क्षमावाणी पर्व का आयोजन श्री पल्लीवाल जैन भवन, अग्रवाल फार्म मानसरोवर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चन्द जैन ढाकपुरी राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। उसके उपरान्त दीप प्रज्जवलन श्री प्रकाश चन्द जी जैन पारूल जैन (खोह वाले), झोटवाडा, जयपुर द्वारा किया गया। श्री पारस चन्द जैन राष्ट्रीय महामंत्री महासभा द्वारा मेला उद्घाटन किया गया। महिला मण्डल की श्रीमती निधि जैन एवं डा० दीपाली जैन द्वारा मंगल गान किया गया। शाखा मंत्री श्री संजय जैन ने बताया कि दिनांक 27 सितम्बर, 2026 को खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनके विजेताओं को एवं प्रतिभाशाली शाली छात्र-छात्राओं को भी पुरूरकार वितरण श्री शिखर चन्द जी कोटिया एवं डा० त्रिलोक जैन द्वारा किया गया। पल्लीवाल जैन भवन पर नव निर्मत लिफ्ट का उद्घाटन भी इसी दिन सी०ए० कुशल जैन पुत्र श्री अनिल कुमार जैन, जयपुर द्वारा किया गया। भाद्रपद माह में तपस्या करने वाले त्यागी वृतियों, सम्मान किया श्री नेमी चन्द जी जैन, झोटवाडा एवं श्री धर्मेन्द्र जैन, जयपुर द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन श्री संजय जी जैन (कजौली), जयपुर एवं श्री संजय जैन, जय-जवान कॉलोनी, जयपुर द्वारा किया गया। श्री अजय जैन (संयोजक) ने बताया कि लगभग 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा बनाई गई आर्ट एवं काफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन श्री अनिल कुमार जैन (हरसाना वाले) जयपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० तारा चन्द जैन (पर्ल ग्रुप) बापू नगर, जयपुर द्वारा की गई। सहभोज का भी आयोजन किया गया। भोजन शाला का उद्घाटन श्री अजीत कुमार जैन (खेरली) जयपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र कुमार जैन, लक्ष्मणगढ वाले, श्री ज्ञान चन्द जैन हरसाना वाले, श्री योगेन्द्र जैन, श्री गिरीश जैन (गहनौली) से.नि.अधि.अभि. श्री बृजेन्द जी जैन दीवान, श्री नरेश कुमार जैन एडवोकेट भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

श्री अजीत कुमार जैन पूर्व राष्ट्रीय अर्थमंत्री, श्री राजेन्द्र प्रसाद जैन पूर्व शाखा अध्यक्ष, श्री श्रीचन्द जैन पूर्व महामंत्री, श्री रमेश पल्लीवाल पूर्व महामंत्री, श्री पवन जैन (तिजारा) पूर्व संगठन मंत्री महासभा, एवं श्री अश्विन जैन, डा० मुकेश जैन (गेस्ट्रोलोजी), श्री शेखर चन्द जैन पूर्व अध्यक्ष महासभा सहित अन्य गणमान्य भी सम्मानीय अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसी दिन निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिरामें श्री मुकेश कुमार जैन व० नेत्र सहायक एवं उनकी टीम द्वारा नेत्रों की जांच की गई। एवं जैन पैदल यात्रा संघ के सौजन्य से निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। मंच संचालन शाखा मंत्री श्री संजय जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन द्वारा सभी पधारे अतिथियों एवं समाज जनों का धन्यवाद किया तथा सामुहिक भोज हेतु पधारने का निवेदन किया गया। जयपुर समाज द्वारा बढ चढकर भाग लिया लगभग 3000 लोगों की उपस्थिति रही। सभी समाज जनों ने एक-दूसरे से क्षमा मांग कर क्षमावाणी पर्व मनाया एवं स्नेहपूर्वक सहभोज का आनन्द लिया।

संजय जैन
मंत्री

Leave a Reply