श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

हिमांशु जैन नदबई, को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2025 में 482वीं रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई

– हार्दिक बधाई –

प्रिय हिमांशु जैन, सुपुत्र श्री विमल चन्द जी जैन, नदबई, को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 482वीं रैंक प्राप्त करने की इस गौरवशाली उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

आपकी यह उल्लेखनीय सफलता न केवल आपके परिवार, बल्कि सम्पूर्ण पल्लीवाल जैन समाज के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय है।
श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका समिति एवं अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्यों से समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँगे।

Leave a Reply