श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

बधाई

पल्लीवाल जैन समाज के अरिहंत जैन पुत्र श्री जिनेन्द्र कुमार जैन श्रीमती इंद्रा जैन( परबैनी, अलवर) ने RAS 2023 में 81 वी रैंक प्राप्त कर परिवार व पल्लीवाल जैन समाज का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि अरिहंत जैन ने 12 वी तक कि शिक्षा परबैनी गांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। माता पिता सरकारी सेवा में शिक्षक है।

नेहा जैन सुपुत्री श्री सुनील कुमार जैन, श्रीमती निर्मला जैन (नौगावा वाले)अलवर के RAS परीक्षा मे 273 वीं रैक प्राप्त करने पर बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।

दोनों प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक अधिकारियों के उज्ज्वल व सुयशपूर्ण भविष्य के लिए अखिल भारतीय जैन पल्लीवाल महासभा कामना करती है।

 

दिल्ली से प्रकाशित काव्य संग्रह पुस्तक हौसलों के हमसफर भाग – 2 में पद्मश्री से सम्मानित अवनी लेखरा शूटर ओलम्पियाड के जीवन पर श्री कर्मयोगी वीरेंद्र जैन द्वारा रचित रचना प्रकाशित होने पर कर्मयोगी जी को हार्दिक बधाई।
हौसलों के हमसफर भाग – 2 में देशभर से 97 रचनाकारों को स्थान दिया गया है। साहित्य की दृष्टि से सभी रचनाऐं भिन्न-भिन्न विधाओं में परिमार्जित हैं। सभी रचनाकारों का सम्मान दिल्ली में 28 सितम्बर को आयोजित समारोह में किया गया। पद्मश्री अवनी लेखरा जैसी संघर्षशील एवं साहसी व्यक्तित्व पर कर्मयोगी जी की रचना पाठकों को प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करेगी। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा एवं श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका प्रकाशन समिति उनके साहित्यिक लेखन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

श्री.कर्मयोगी वीरेंद्र जैन

 

 

Leave a Reply