
श्री नितीश कुमार जैन, सुपुत्र श्री विमल चन्द जैन एवं श्रीमती सुमन लता जैन निवासी 102 पंचवटी, अलवर ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा (IAS) की मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संपूर्ण जैन समाज का गौरव बढ़ाया है।
आपकी इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा एवं श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका हार्दिक बधाई प्रेषित करती है। आपका समर्पण, परिश्रम और सौम्य व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आपके चचेरे भाई, कर्नाटक कैडर के IAS श्री मुकुल जैन, परिवार की इस गौरवशाली परंपरा के सशक्त स्तंभ हैं और आपकी सफलता में प्रेरणा बने हैं।
आगामी इंटरव्यू के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। आप अवश्य ही समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।
श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका समिति