अशोका फाउंडेशन की ओर से अंधता निवारण महाभियान के तहत बैनाड़ में निःशुल्क नेत्र शिविर 15 मई को आयोजित हुआ। बैनाड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला भैरूजी मंदिर के पास आयोजित शिविर में स्थानीय और आसपास के बड़ी संख्या में लोग नेत्र जांच करवाने पहुंचे। शिविर में 88 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 42 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों का शनिवार को निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं, परामर्श एवं दो फॉलोअप जांच भी निःशुल्क की जाएगी।

फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि अशोका फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें अंधता से मुक्ति दिलाना है।