श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

एस एम एस मेडिकल कॉलेज को नेत्र दान एवं देह दान

श्री सुमति चंद जी जैन (सुपुत्र स्व. श्री मुल्तान चंद जी जैन, खोह वालो ) का दिनांक 15 जनवरी 2026 को प्रातः 7:30 बजे स्वर्गवास हो गया।

स्वर्गीय श्री सुमति चंद जी एक सरल, सदाचारी एवं समाजहितैषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन सरलता, सादगी एवं सहजता, सेवा भावना जैसे सद्गुणों से ओतप्रोत था। वे देव, गुरु, धर्म के प्रति पूर्ण समर्पित थे। संतसतियों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे। स्वाध्याय व लेखन में विशेष रुचि रखते थे एवं नियमित रूप से वे प्रतिदिन सामायिक किया करते थे, मितभाषी, मृदुभाषी , मिलनसार थे।

स्व श्री सुमति चंद जी की इच्छानुसार मानव सेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए परिजनों ने देहावसान हो जाने पर उनके नेत्र दान एवं देहदान का महान एवं प्रेरणादायी निर्णय लिया ।

नेत्र दान आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान,जयपुर को प्रातः 11.30 बजे एवं देह समर्पण एस एम एस मेडिकल कॉलेज जयपुर में सांय 5.30 बजे किया गया।

एस एम एस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, एच ओ डी डॉ. राजेश अरोरा, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ.धीरज सक्सेना, डॉ. नन्द लाल, डॉ. रिया नरवानी, डॉ. प्रेक्षा एवं समस्त स्टाफ एनाटॉमी विभाग एस एम एस मेडिकल कॉलेज जयपुर ने देहदानी के भ्राता श्री श्रीचंद जैन, पुत्र श्री मनीष जैन,पुत्री श्रीमति नीरू जैन, श्रीमति रचना जैन, दामाद श्री सुरेश जैन एवं दोहिती डॉ. दिव्या जैन एवं परिवार का आभार व्यक्त किया तथा पुण्यात्मा की स्मृति में एक फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण भी कराया गया ।

उन्होंने नेत्र दान एवं देहदान जैसा महान एवं अनुकरणीय कार्य कर मानवता की सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी देह का उपयोग एस एम एस मेडिकल कॉलेज द्वारा मेडिकल शिक्षा में होगा। उनके इस पुण्य कर्म से वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। ऐसी पुण्य आत्मा को शत्शत् नमन।

इनके द्वारा 286000 नवकार महामंत्र का लेखन, सामाजिक और धार्मिक विषयों पर करीब 100 कविता लेखन कार्य अपने जीवन में किया गया।

Leave a Reply