
बहुत बहुत बधाई बारम्बार नमन
विश्व जैन ध्वज दिवस हर साल २२ मार्च को विश्व स्तर पर जैन धर्म के गौरवशाली प्रतीक जैन ध्वज को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन घरों, मंदिरजी और संस्थानों पर पचरंगा जैन ध्वज फहराया जाता है,जो अहिंसा,संयम और तप का संदेश देता है।
आज यह शुभ दिन जैन समुदाय के लिए एकता,गौरव और धार्मिक सिद्धांतों को याद करने का एक विशेष अवसर होता है।
यह ध्वजा १९७३ में भगवान महावीर के २५००वें निर्वाण महोत्सव के दौरान मुनि विद्यानंद जी द्वारा प्रमाणित की गई थी।
पांच रंग (पचरंगा) जैन ध्वज में पांच मुख्य रंग होते हैं जो पंच परमेष्ठी (अरिहंत,सिद्ध आचार्य,उपाध्याय,और साधु) को दर्शाते हैं।
ध्वज के मध्य में स्वस्तिक (चार गतियों से मुक्ति का प्रतीक), तीन डॉट्स (रत्नत्रय-सम्यक दर्शन,ज्ञान,चरित्र) और सिद्धशिला (मोक्ष का स्थान) होती है।
गौरवशाली प्रतीक जैन ध्वज को सम्मानित शुभ दिवस पर बारम्बार नमन
जय जिनेन्द्र।
सुमत प्रकाश जैन
इन्दौर