श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

होली मिलन समारोह – जयपुर

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा, जयपुर

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा, जयपुर द्वारा दिनांक 15. 03.2026 को श्री पल्लीवाल जैन भवन, मानसरोवर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चन्द जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा झण्डारोहण कर की गई। उसके उपरान्त दीप प्रज्वलन श्री पारस चन्द जैन ( खेरली), जयपुर राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा एवं उनके साथ विशिष्ठ अतिथि श्री भाग चन्द जैन(नौगावां ) राष्ट्रीय अर्थमंत्री अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, श्री सुरेश चन्द जैन (से.नि.प्रधानाध्यपक), नित्यान्द नगर, जयपुर, श्री मनोज कुमार जैन(से.नि.आईसीआईसीआई बैंक ) महारानी फार्म, जयपुर द्वारा किया गया ।
इसके उपरान्त सभी पदाधिकारियों को मंचासीन कराया गया एवं जयपुर शाखा अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन मंत्री श्री संजय जैन, अर्थमंत्री पारस मल जैन, संगठन मंत्री श्री देवेश जैन, सहमंत्री श्री अरविन्द जैन राजश्री, खेल- -कूद मंत्री श्री मोहित जैन, झोटवाडा, विवाह संयोजक श्री सत्येन्द्र जैन, सांस्कृतिक मंत्री श्री गौरव जैन, प्रचार मंत्री श्री नितेश जैन, स्वास्थ्य संयोजक श्री हेमन्त जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रमोद जैन, अरिहन्त जैन, सोडाला, विनय कुमार जैन द्वारा सभी अतिथियों को माला, शॉल, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शेखर चन्द्र जैन, पूर्व राष्ट्रीय पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एव डिजीटल पत्रिका संयोजक श्री रमेश चन्द पल्लीवाल अर्थमंत्री श्री अजीत कुमार जैन, पूर्व संगठन मंत्री एवं डिजीटल पत्रिका संयोजक श्री राजेन्द्र कुमार जैन, राष्ट्रीयकार्यकारिणी सदस्य श्री बनबारी लाल जैन, श्री मुकेश चन्द जैन ( अलीपुर ), जयपुर भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जयपुर शाखा के पूर्व मंत्री मनोज कुमार जैन, महिला मण्डल शाखा जयपुर की अध्यक्ष श्रीमती रमा जैन मंत्री श्रीमती हिमानी जैन सहित समस्त महिला मण्डल उपस्थित रहा ।

श्री अमित जैन एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुत संगीत एवं भजनों पर उपस्थित समाज जनों द्वारा भाव विभोर होकर आनन्द लिया। इसके अतिरिक्त श्री सुमत जैन (परवैणी), जयपुर, श्री योगेन्द्र कुमार जैन, महारानी फार्म, महिला मण्डल की उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना जैन एवं सदस्य श्रीमती आरती जैन, श्रीमती पुष्पा जैन, एवं जयपुर शाखा की सांस्कृतिक मंत्री श्री गौरव जैन एवं श्री मुकेश जैन पांच्यावाला, जयपुर द्वारा भी सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
अतिथि उद्बोधन में श्री सुरेश चन्द जैन द्वारा बताया गया कि समाज आज धर्म से विमुख हो रहा है। अतः हमें अपने युवा वर्ग को इससे जोडना है। श्री पारस चन्द जैन,राष्ट्रीय मंत्री ने सभी को होली की बधाई देते हुए अधिक से अधिक लोगों की अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की सदस्यता लेने हेतु प्रेरित किया । उनके द्वारा बताया गया कि इस कार्यकाल लगभग 2000 सदस्यता फार्म उनके पास आ गये है। सभी से 30 अप्रैल, 2026 तक सदस्य बनने की अपील उनके द्वारा की गई। इसी कडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द जैन द्वारा बताया गया कि समाज सेवा की जिस उम्मीद एवं आशा से मैनें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लडा एवं आप द्वारा मुझे यह दायित्व सौंपा हम उसको पूरा नहीं कर पाये । तीन वर्ष हमारी आपस की लडाई में ही निकल गये । अब हमारा कार्यकाल माह जनवरी, 2026 को पूरा हो चुका है। शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर चुनाव कराने का निर्णय ले लिया जावेगा।
कार्यक्रम के अंत में जयपुर शाखा अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन द्वारा सभी अतिथियों एवं समाज जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं जयपुर शाखा मंत्री श्री संजय जैन द्वारा सभी से वात्सलय भोज में सम्मलित होने का निवेदन किया गया।

कार्यक्रम की झलकियां

Leave a Reply