श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

श्री पल्लीवाल जैन तीर्थ यात्रा संघ, जयपुर के तत्वाधान में 45 यात्रियों की 9 दिवसीय भव्य तीर्थ यात्रा सम्पन्न

पल्लीवाल जैन तीर्थ यात्रा संघ, जयपुर द्वारा श्री श्रीचंद जी जैन के अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में 45 यात्रियों की बिना लाभ-हानि के आयोजित 9 दिवसीय पावन तीर्थ यात्रा, जो जयपुर से प्रारंभ होकर तिजारा, बड़ा गांव, अहीक्षेत्र ऋषभांचल, कपिल जी नेमीषहारण, श्रावस्ती, अयोध्या, रतनापुरी, सारनाथ, वाराणसी, प्रयागराज, प्रभास गिरी, चित्रकूट, शौरीपुर बटेश्वर एवं मर्शलगंज होते हुए दिनांक 19 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों में भगवान के दर्शन, पूजन, अभिषेक एवं शांतिधारा का पुण्य लाभ अर्जित किया। साथ ही संत- मुनिराजों के सान्निध्य में धर्म प्रवचन सुनकर आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव किया।



विशेष रूप से उन सभी यात्रियों का अभिनंदन, जिन्होंने पूरे अनुशासन, श्रद्धा एवं भक्ति भाव से इस यात्रा को सफल बनाया। आप सभी के सहयोग, सहनशीलता एवं सामूहिक भावना ने इस यात्रा को अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बना दिया। संघ के संयोजक श्री सुरेश चंद जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से यह आयोजन सुचारु रूप से सम्पन्न हो सका।

इस यात्रा के दौरान श्री श्रीचंद जी जैन की अध्यक्षता में एवं श्री सुरेश चंद्र जी जैन त्रिवेणी वालों के प्रेरणा से एक अत्यंत ही उत्साह पूर्वक कार्य हुआ जिसमें यात्रा के साथियों में से 11 साथियों ने महावीर जीव दया मैत्री संघ का आजीवन सदस्य बनने की स्वीकृति प्रदान की तथा सदस्यता के रूप में 1,01,000/- रुपए देने की घोषणा की गई इन सभी सदस्यों का भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रा संघ द्वारा 2 लाख 51000 नवकार मंत्र के जाप का लक्ष्य रखा गया था इसके विपरीत चार लाख से ऊपर नवकार मंत्र का जाप किया गया जो उल्लेखनीय है।

संघ के कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पित सहयोग से यात्रा अनुशासित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संघ द्वारा सभी यात्रियों, के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
यह तीर्थ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव रही, जिसने सभी के जीवन में धर्म, श्रद्धा एवं साधना के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

महावीर प्रसाद जैन
मंत्री

Leave a Reply