महिला मंडल शाखा जयपुर
दिनांक 25 फरवरी 2026 को फागोत्सव का कार्यक्रम श्री पल्लीवाल भवन, जयपुर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।

सभी महिला सदस्यों का स्वागत गुलाल लगाकर एवं माला पहनाकर किया गया । कार्यक्रम में भजन, होली के गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स रखे गए थे
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती निशा जैन पत्नी श्री अनिल कुमार जैन (शाखा अध्यक्ष), श्रीमती रजनी जैन पत्नी श्री संजय जैन (शाखा मंत्री), श्रीमती कुसुम जैन मालवीय नगर एवं श्रीमती यशिका जैन वीटी रोड जयपुर थे ।
अतिथियों का सम्मान तिलक लगाकर एवं माला व साफा पहनाकर किया गया । अतिथियों एवं बहनों ने अपने विचार प्रकट किये एवं सुझाव दिया कि महिलाओं को संगठित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए । कार्यक्रम के अंत में वात्सल्य भोजन रखा गया था
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रमा जैन अध्यक्ष, श्रीमती कल्पना जैन उपाध्यक्ष, श्रीमती बबली जैन अर्थ मंत्री, श्रीमती मनीषा जैन संगठन मंत्री, श्रीमती आरती जैन, श्रीमती खुशबू जैन, श्रीमती रजनी जैन, श्रीमती मधु जैन, श्रीमती सविता जैन, श्रीमती आरती जैन, श्रीमती राधा जैन, श्रीमती कमलेश जैन इत्यादि सदस्यों का विशेष योगदान रहा।