श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप जयपुर

“स्वेटर वितरण कार्यक्रम”

दिनांक 22 नवंबर 2025, शनिवार को श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप जयपुर द्वारा समाज सेवी एवं पर्यावरणप्रेमी श्रीमती शिवरानी जैन रिटायर्ड उप निदेशक, शिक्षा विभाग मुक्तानंद नगर गोपालपुरा बाईपास जयपुर के सौजन्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीराम की नांगल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया मीणान में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया मीणान के स्वेटर वितरण कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष श्री श्रीचंद जैन, श्री अशोक कुमार जैन नौगांवा,श्री अजीत कुमार जैन हरसाना ,श्री संजय जैन अलीपुर, श्री अनिल कुमार जैन अर्थमंत्री सोशल ग्रुप एवं ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीराम की नांगल के स्वेटर वितरण कार्यक्रम में श्रीमती शिवरानी जी की पुत्रवधु श्रीमती रितु जैन एवं पौत्र श्री सम्यक जैन,श्री एम.पी.जैन,श्री संजय जैन कंजौली उपस्थित रहे।

ग्रुप के मंत्री प्रदीप कुमार जैन ने कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग के लिए समाजसेवी श्रीमती शिवरानी जैन एवं श्रीमती रजनी जैन प्रधानाचार्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया मीणान तथा श्री रामगोपाल शर्मा , प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीराम की नांगल तथा विद्यालयों के समस्त शिक्षकगणों एवं बच्चों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

प्रदीप कुमार जैन
मंत्री

Leave a Reply