420 ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच, 152 के किए ऑपरेशन
बगरू – निःशुल्क नेत्र शिविर
अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 109वें निःशुल्क नेत्र रोग जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन दिनांक 03.11.2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जीनियस फाउंडेशन सरकारी अस्पताल के पास लिंक रोड , बगरू पर किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि निःशुल्क शिविर में कुल 70 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। इनमें से 31 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाए गए, जिनका ऑपरेशन मंगलवार, दिनांक 04.11.2025 को निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद आंखों की जांच के लिए दो फॉलोअप शिविर, पहला ७ दिन बाद आयोजित किया गया और दूसरा एक माह बाद होगा। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में संस्था निदेशक भंवरलाल चौधरी, प्रधानाचार्य हंसराज चौधरी, रमेश प्रजापत एवं रेखा कंवर चापावत आदि उपस्थित रहे। हर सोमवार को जयपुर के जमवारामगढ़, बगरू, कालवाड़ तथा हर शुक्रवार को झोटवाड़ा, शास्त्री नगर, बैनाड़ एवं महेश नगर क्षेत्र में मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जाता है। फाउंडेशन की ओर से अब तक 109 शिविरों में पांच हजार चार सौ से अधिक मरीजों की आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क करवाया गया है।

लक्ष्मणगढ़ – निःशुल्क नेत्र शिविर
अशोका फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 76 मरीज निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित हुए अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 110वें निशुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन दिनांक 07,11,2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खण्डेलवाल धर्मशाला, लक्ष्मणगढ़ में किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में यह 110वाँ निशुल्क शिविर था। शिविर में लक्ष्मणगढ़, हरसाना, बिचगगांवा, लिली, पिनान, टोडानागर, मौजपुर आदि क्षेत्र के नागरिकों ने आंखों की जांच करवाई। कुल 170 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। इनमें से 76 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका आपरेशन जयपुर ले जाकर शुक्रवार को निशुल्क किया जायेगा। ऑपरेशन के बाद आँखों की जाँच के लिए दो फोलोअप भी किए जाएँगे। पहला 7 दिन बाद और दूसरा एक माह बाद। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। अशोका फाउंडेशन द्वारा हरसाना लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, खेरली व कठूमर क्षेत्र में नियमित नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाता है।

शास्त्री नगर – निःशुल्क नेत्र शिविर
अशोका फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 45 मरीज निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित हुए।
अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 112 वें निःशुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन दिनांक 17.11.25 , सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पानी की टंकी शास्त्री नगर जयपुर में किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में यह 112वाँ निःशुल्क शिविर था। शिविर में कुल 180 मरीजों की आंखों की निःशुल्क सत्यनारायण आदि उपस्थित रहे। जांच की गई। इनमें से 45 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका आपरेशन शनिवार को निःशुल्क किया जायेगा।
अशोका फाउंडेशन द्वारा हर सोमवार को जयपुर के रेनवाल, बगरू, कालवाड़ के साथ हर शुक्रवार को झोटवाड़ा, शास्त्री नगर, बैनाड़ व सोडाला आदि क्षेत्र में मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा अब तक 111 शिविर में पांच हजार पांच सौ से अधिक मरीजों की आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया गया है। फाउंडेशन दिव्यांगजन, शिक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है।
