
श्री चन्द्र प्रभु महिला मण्डल, शक्तिनगर द्वारा श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर शक्तिनगर, जयपुर में हर महीने महामंत्र नवकार मंत्र का जाप कराया जाता है। जाप के बाद जैन भजन भी प्रस्तुत किए जाते हैं।
पिछले महीने 31 जनवरी को जाप कराया गया था। इसी कड़ी में माह फरवरी 2026 का जाप शुक्रवार दिनांक 20 फरवरी 2026 को कराया गया।
नवकार महामंत्र के जाप में श्रीमती सरला जैन, श्रीमती पुष्पा जैन, श्रीमती उर्मिला जैन , श्रीमती मधु जैन , श्रीमती रमा जैन, श्रीमती रजनी जैन , श्रीमती उमंग जैन , श्रीमती मिथलेश जैन , श्रीमती कमलेश जैन, श्रीमती इंदिरा जैन , श्रीमती रीना जैन आदि उपस्थित हुई।
जाप के बाद जैन भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।