78 वें स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर श्री पल्लीवाल जैन भवन, मानसरोवर जयपुर पर अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा जयपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन ने झण्डारोहण किया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा श्री राजेन्द्र कुमार जैन पूर्व शाखा अध्यक्ष, श्री मुकेश कुमार जैन अलीपुर पूर्व केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री अनिल कुमार जैन केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती उर्मिला जैन पूर्व केन्द्रीय कार्यकारिणी महिला सदस्य राजस्थान एवं अध्यक्ष चंद्रप्रभु महिला मंडल शक्तिनगर जयपुर, श्रीमती रमा जैन अध्यक्ष पल्लीवाल जैन महिला मंडल जयपुर, श्रीमती मनीषा जैन संगठन मंत्री पल्लीवाल जैन महिला मंडल जयपुर एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही ।
राष्ट्रगान एवं अन्य देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति के बाद स्वल्पाहार कराया गया। तदोपरांत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।