श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

सीटों के परिसीमन की आवश्यकता

अध्यक्ष/महामंत्री/अर्थमंत्री
अ भा प महासभा

विषय:-सीटों के परिसीमन की आवश्यकता
——————————–
महोदय,

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के विधान के पांचवें अध्याय (कार्यकारिणी समिति)की धारा -14 में इस समिति के 61 सदस्यों का गठन किया जाना बताया गया है। जिसमें 3 निर्वाचित पदाधिकारी,49 निर्वाचित क्षेत्रीय सदस्य (10 महिला सदस्य सहित)और 9 मनोनीत पदाधिकारी /सदस्य होंगे। धारा 14 की उपधारा 3 में लिखा गया है कि निर्वाचित क्षेत्रीय सदस्यों की संख्या का क्षेत्रवार निर्धारण कार्यकारिणी जनगणना के आधार पर पुनः कर सकेगी।

वर्ष 2026 के वोटर लिस्ट को देखने पर पाया गया कि कुल वोटर्स की संख्या – 12484 तक बढ़ गई है, इसमें राजस्थान के वोटर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है इसको देखते हुए अब कार्यकारिणी के सदस्यों हेतु संख्या के आधार पर परिसीमन की आवश्यकता है:-
(1) राजस्थान के वोटर्स -7865 (63%)
(2) यू पी -2352(19%)
(3) एम पी -1479(12%)
(4) दिल्ली -236(2%)
(5)पालम-171(1%)
(6) नागपुर (महाराष्ट्र)164 (1%)
(7) गुजरात, हरियाणा, पंजाब आदि शेष भारत -217 (1%)
यदि वोटर्स की संख्या के आधार पर निर्धारित/निश्चित किए गए कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या को देखा जावे तो विभिन्न राज्यों एवं राज्यों के अन्तर्गत भी विभिन्न शहरों एवं जिलों में प्रति सदस्य वोटर्स की संख्या के प्रतिनिधित्व में काफी अधिक अन्तर है।(उदाहरण के लिए जयपुर के वोटर्स 2313 है जबकि इन्हें सीट दी गई है मात्र 3, जबकि आगरा शहर के 1454 वोटर्स है और इन्हें सीट दी गई है 5 ,यह भेद भाव नहीं है तो क्या है)इसका पूर्ण विवरण निम्नानुसार है:-

राजस्थान
—————
कुल वोटर्स -7865
क्षेत्रीय सदस्य दिये –16
प्रति सदस्य वोटर –492
महिला सदस्य -3
प्रति महिला सदस्य वोटर -2622

उत्तर प्रदेश
—————-
कुल वोटर्स —2352
क्षेत्रीय सदस्य दिये -12
प्रति सदस्य वोटर –196
महिला सदस्य –3
महिला सदस्य वोटर -784

दिल्ली ———————-
कुल वोटर्स –236
क्षेत्रीय सदस्य दिये -2
प्रति सदस्य वोटर -118

पालम
—————-
कुल वोटर्स –171
क्षेत्रीय सदस्य दिये -1
प्रति सदस्य वोटर –171

महिला सदस्य (दिल्ली एवं पालम)
कुल वोटर्स -407
महिला सदस्य -1
प्रति सदस्य वोटर -407

मध्यप्रदेश
————–
कुल वोटर्स –1479
क्षेत्रीय सदस्य दिये –6
प्रति सदस्य वोटर -247
महिला सदस्य वोटर्स -2
प्रति सदस्य वोटर -739

इस प्रकार राजस्थान के पास कुल वोटर्स तो 63%है जबकि कार्यकारिणी के सदस्य मात्र39% ही है, दुसरी तरफ शेष राज्यों के पास वोटर्स तो 37% है जबकि उनको सदस्यों की सीटें 61% दे रखी है। प्रश्न यह है कि राजस्थान के साथ इस प्रकार का भेद-भाव पूर्ण रवैया क्यों अपनाया जा रहा है।

इसी प्रकार यदि शहरों एवं जिलों के अनुसार देखा जाए तो इसमें भी काफी अन्तर निम्न प्रकार से है:-

राजस्थान-16 सदस्य
————-
जयपुर जिला
———–
कुल वोटर्स -2313
सदस्य दिये –3
प्रति सदस्य वोटर -771

अलवर शहर
———–
कुल वोटर्स -1534
सदस्य दिये -2
प्रति सदस्य वोटर -767

अलवर शेष जिला
————————
कुल वोटर्स -937
सदस्य दिये -3
प्रति सदस्य वोटर -324

अलवर ग्रामीण क्षेत्रों का शहर में पलायन लगातार होने से शहर के वोटर्स की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है, इसलिए शहर के क्षेत्रीय सदस्यों की संख्या 3 तथा ग्रामीण की( शेष जिला)की सदस्य संख्या -2 की जानी चाहिए।

भरतपुर शहर
——————-
कुल वोटर्स -560
सदस्य दिये -1
प्रति सदस्य वोटर -560

भरतपुर शेष जिला
————————-
कुल वोटर्स -359
सदस्य दिये 2
प्रति सदस्य वोटर -180

सवाई माधोपुर,दोसा, करोली
——————–
कुल वोटर्स -1593
सदस्य दिये -3
प्रति सदस्य वोटर -531

कोटा, बूंदी, झालावाड़
—————————-
कुल वोटर्स -220
सदस्य दिये -1
प्रति सदस्य वोटर -220

अजमेर एवं शेष राजस्थान
————————
कुल वोटर्स -313
सदस्य दिये -1
प्रति सदस्य वोटर -313

उत्तर प्रदेश-12 सदस्य
————————
आगरा शहर
——————–
कुल वोटर्स -1454
सदस्य दिये -5
प्रति सदस्य वोटर -291

आगरा शेष जिला
———————-
कुल वोटर्स -358
सदस्य दिये -1
प्रति सदस्य वोटर -358

मथुरा
———————-
प्रति सदस्य वोटर –95

अलीगढ़
———————-
प्रति सदस्य वोटर –51

फर्रूखाबाद
———————
प्रति वोटर संख्या -28

फिरोजाबाद —————————-
प्रति वोटर संख्या -253

शेष जिले
———————–
(कानपुर, लखनऊ,बनारस, बाराबंकी, बहराइच आदि)
कुल वोटर्स –113
सदस्य दिये —2
प्रति सदस्य वोटर—-57

मध्यप्रदेश-6 सदस्य
———————–

ग्वालियर शहर
प्रति सदस्य वोटर –290
——————-
ग्वालियर शेष जिला
प्रति सदस्य वोटर —-65
————————–
मुरेना शहर
प्रति सदस्य वोटर –495
————————–
मुरेना शेष जिला
प्रति सदस्य वोटर –341

इन्दौर
——————-
प्रति सदस्य वोटर -148

शेष जिले
————-
प्रति सदस्य वोटर –140

दिल्ली
———————–
कुल वोटर्स –236
सदस्य दिये —2
प्रति सदस्य वोटर 118

पालम
——————-
प्रति सदस्य वोटर -171

नागपुर ( महाराष्ट्र)
————————-
प्रति सदस्य वोटर –164

शेष भारत
——————-
प्रति सदस्य वोटर -217

महिला सदस्य=10
—————————–
राजस्थान महिला –3
कुल वोटर्स —7865
प्रति सदस्य वोटर –2622

शेष राज्यों की महिला -7
कुल वोटर्स -4619
प्रति सदस्य वोटर -660

यदि इसे समानुपातिक किया जावे तो राजस्थान में महिला सदस्यों की संख्या -12 तथा क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की संख्या -39 होनी चाहिए।

इस प्रकार से क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में तथा महिला सदस्यों में प्रति सीट के वोटर्स की संख्या में काफी अधिक अन्तर है, इस लिए इसके परिसीमन किये जाने की अत्यंत आवश्यकता है। क्योंकि अनेक शहरों में 531,560,767 एवं 771 वोटर्स पर एक क्षेत्रीय सदस्य है, जबकि कुछ जगह 28, 51, 57, 65, 95, 118, 140,148, 164, एवं 180 वोटर्स पर एक सदस्य है।

वर्तमान में वोटर्स 12484÷49=255 के आधार पर इनका परिसीमन किये जाने की अत्यंत आवश्यकता है, इसके लिए कम वोटर्स की जगह को मर्ज किया जाकर अधिक वोटर्स की सीटो बढ़ाया जा सकता है , अथवा सीटों को कम किए बिना ही कम सीटों वाले क्षेत्रों में सीटों को बढ़ावा जा सकता है।

इस सम्बंध में श्री महावीर प्रसाद जी महुआ वाले (कार्यकारिणी सदस्य – महुआ, सवाईमाधोपुर, करोली) द्वारा अवगत कराया गया कि उनके क्षेत्र में 1593 वोटर्स पर केवल 3 कार्यकारिणी सदस्य हैं जबकि अन्य क्षेत्रों में कम वोटर्स (आगरा आदि) होने पर भी अधिक सदस्य हैं। इसके 3 क्षेत्रों के 3 सदस्य होने पर एक सदस्य के लिए एक क्षैत्र का निर्धारण भी किया जाना चाहिए।

अतः क्षेत्रीय सदस्यों एवं महिला कार्यकारिणी सदस्यों में प्रति सीट निर्धारित वोटर्स की समीक्षा के लिए विधान संशोधन कमेटी का शीघ्र गठन एवं निवारण कर पुनः सदस्यों की संख्या का निर्धारण किया जाना अपेक्षित है। इसके अलावा हर 15 वर्षों के उपरान्त वोटर्स की संख्या के आधार पर छेत्रिय सदस्यों की संख्या का परिसीमन किया जाना चाहिए।

अशोक कुमार जैन
भू पू शाखा अध्यक्ष
जयपुर (राजस्थान )

Leave a Reply