श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार बोदला आगरा

✨ भव्य आयोजन की झलक ✨
📅 दिनांक: 12 मार्च 2025
📍स्थान: आगरा, बोदला सेक्टर-7

🙏 श्री हेमा जैन जी द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस.पी. सिंह बघेल (केंद्रीय राज्य मंत्री) का गरिमामय आगमन हुआ।

इस पावन अवसर पर मुकेश भगत जी, प्रमोद जी एवं सुशील जी की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

🕉️ भगवान महावीर स्वामी जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर महावीर स्त्रोत का दिव्य पाठ हुआ, जिसे संगीतकार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

🎉 इसी दिन श्री हेमा जैन जी के नए ऑफिस का उद्घाटन भी माननीय एस.पी. सिंह बघेल जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

✈️ गिरनार जी यात्रा के संयोजक ललित जैन एवं हेमा जैन जी द्वारा गरिमामय स्वागत किया गया।

🚩 विशेष उपलब्धि:
अब तक जैन एकता यात्रा संघ द्वारा कुल 6 तथा 7 धार्मिक यात्राओं का सफल आयोजन किया जा चुका है।
इस अद्भुत कार्य के लिए हेमा जैन और ललित जैन को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद, जिनकी अथक मेहनत और समर्पण से यह संभव हुआ।

बधाई एवं शुभकामनाएं श्री हेमा जैन जी, ललित जैन जी और उनकी समर्पित टीम को इस सफल आयोजन के लिए!

जय जिनेन्द्र!
— ललित जैन, कार्यकारणी सदस्य

भगवान महावीर की जय हो🌟💕

Leave a Reply