दिनांक 09.11.2025 ( रविवार ) प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक दूसरे चरण के णमौकार महामंत्र श्रंखला में णमौकार महामंत्र का 43वां जाप श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ( अतिशय क्षेत्र) पालम गांव मे श्री रविन्द्र कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, सुरेन्द्र जैन व परिवार ने श्रीमती गुलाब देवी जैन के स्वास्थ्य लाभ के लिए अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा,पालम शाखा के तत्वावधान मे करवाया । काफी संख्या मे धर्म प्रेमियों ने सम्मिलित होकर धर्म-लाभ लिया । पालम शाखा हर माह नियमित रुप से णमौकार महामंत्र का जाप करवाती है ।
