श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार पालम

दिनांक 07.06.2025,08.06.2025 (शनिवार एंव रविवार) को पालम जैन समाज द्वारा एक धार्मिक यात्रा शौरीपुर बटैशर, फिरोजाबाद जैन मंदिर एंव मथुरा -84 जैन मंदिर दर्शनों के लिए ए.सी. बस द्वारा रखी गई । यात्रा बहुत अच्छी व सफल रही । सभी यात्रियों ने बहुत अच्छी प्रकार से दर्शन कीये । सभी ने बहुत बहुत अनुमोदना की तथा आगे भी इसी तरह की यात्रा कराते रहने का अनुरोध किया । फिरोजाबाद पहुंचने पर वहां मंदिर कार्यकारिणी , महिला मंडल एंव अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, फिरोजाबाद शाखा कार्यकारिणी एंव समस्त जैन समाज द्वारा समस्त यात्रियों का चंदन टीका लगाकर, पटके पहनाकर भव्य स्वागत – सम्मान किया गया । उन्होनें ठंडाई व नाश्ता, चाय इत्यादि सभी को करवाया । यह दृश्य बहुत ही भावपूर्ण/प्रेमपूर्वक था । समस्त पालम समाज (यात्रीगणों ) ने इसकी बहुत बहुत अनुमोदना की तथा उपस्थित महानुभावो को पालम, दिल्ली आने का निमंत्रण दिया । संयोजक मंडल द्वारा समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को भावपूर्ण धन्यवाद दिया गया ।
वापसी में बस में जैन भजन प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें श्रीमति बबिता-महेश जैन व पूनम जैन अलवर को जज बनाया गया, इन्होनें अपना निर्णय देकर चार प्रतियोगियों को पारितोषिक करने का सुझाव दिया । सभी यात्रीगणों में से चार लक्की यात्री कूपन डाल कर निकालें गए । चार भजन प्रतियोगियों एंव चार लक्की यात्रियों को श्री सुभाष चन्द जैन व श्रीमती आशा जैन द्वारा पुरुस्कार वितरण किए गए । बस में सबसे वयोवृद्ध, कर्मठ एंव मुख्य संयोजक श्री रविन्द्र कुमार जी जैन को माला व पटका पहना कर सम्मानित किया गया ।

आयोजक कर्ता/संयोजक
रविन्द्र कुमार जैन
सुरेश चन्द जैन
सतीश चन्द जैन

Leave a Reply