श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार – पालम

🙏💗 अक्षय तृतीया ( दान पर्व ) के पावन एंव मंगल अवसर पर 19 अप्रेल 2026 रविवार प्रातः 10 बजे से श्री महावीर भवन,जैन धर्मशाला, पालम गांव में श्री शान्तीनाथ युवा मंडल, पालम गांव,श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी,पालम गांव द्वारा अखिल भारतीय पल्लीवाल ( जैसवाल, सैलवाल, पल्लीवाल ) जैन महासभा, पालम शाखा के सहयोग से : –
विशाल निशुल्क हेल्थ चेक-अप केम्प ( वैकटेशवर हास्पीटल टीम ) होम्योपैथिक हेल्थ केम्प ( डा. रुबी मोदी जैन ) ब्लड डोनेशन केम्प ईशु रस ( गन्ने का रस ) वितरण एंव निशुल्क चश्मे वितरण का कार्य किया गया ।

इसका उद्घाटन श्री कुलदीप सिंह सोलंकी, विधायक, पालम एंव श्री अमन जांगडा, भूतपूर्व.पार्षद द्वारा किया गया । श्री पुलकित जैन, महामंत्री शान्तीनाथ युवा मंडल द्वारा अक्षय तृतीया के बारे मे बताया गया । जैन समाज के अलावा अन्य समाज के महानुभावों ने भी इसका लाभ उठाया । सभी ने इन कार्यों के लिए शान्तीनाथ युवा मंडल, पालम गांव की बहुत बहुत प्रशंसा की ।

दिनांक 12.04.2026 प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक णमौकार महामंत्र का 48वां जाप श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ( अतिशय क्षेत्र ) ,पालम गांव में श्री दया चन्द जैन, सीमा जैन, हिमांशु, चारु,मा. विरांश जैन एंव समस्त परिवार, पूरण नगर, पालम द्वारा अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, पालम शाखा के तत्वावधान मे कराया गया । बडी संख्या मे धर्म-प्रेमियों ने सम्मिलित होकर धर्म-लाभ लिया । पालम शाखा हर माह नियमित रुप से णमौकार महामंत्र का जाप करवाती है ।

Leave a Reply