जयपुर शाखा का वार्षिक मेला एवं क्षमावाणी पर्व
जयपुर शाखा का दि. 2 अक्टूबर 2025 का समाज का वार्षिक मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, क्षमावाणी पर्व एवं सहभोज कार्यक्रम सभी समाज बंधुओ के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग से भव्यता एवं बहुत ही शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप एवं मंगलाचरण से हुई,ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चन्द जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, द्वीप प्रज्वलन श्री पारस चंद जैन ,राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, एवं अध्यक्षता डॉ. तारा चंद जैन पर्ल ग्रुप वालों ने की, जिनको साफा,माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर उदघाटनकर्ता श्री आयुष जैन सुपुत्र श्री संजय कुमार जैन कंजौली, तपस्वियों के बहुमानकर्ता श्री अजीत कुमार जैन सुपुत्र स्व श्री शिखर चंद जैन खेड़ली वाले तथा श्री अनिल कुमार जैन तरुण जैन हरसाना वाले,भोजनशाला उद्घाटनकर्ता डॉ. सौरभ जैन, यूरोलोजिस्ट, अपेक्स हॉस्पिटल, श्री बाबूलाल जैन,गायत्री नगर , कलाकृति उद्घाटनकर्ता श्री धर्म चन्द जैन, (रि. डिस्ट्रिक्ट जज) मानसरोवर एवं मंचासीन अन्य अतिथिगणों तथा समारोह में शामिल महासभा के अर्थमंत्री श्रीमान भागचंद जी जैन, डिजिटल पत्रिका संयोजक श्री राजेन्द्र कुमार जैन, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन, कार्यकारिणी सदस्य श्री एम पी जैन , श्री पवन जैन तिजारा, श्री मुकेश जैन अलीपुर, एवं राजस्थान की महिला सदस्य श्रीमती अलका जैन का भी शॉल ओढ़ाकर, माला पहना कर सम्मान किया गया।
सम्मान की कड़ी में महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री शेखर चन्द जैन (रिटायर्ड RAS), पूर्व महामंत्री श्री श्रीचन्द जैन , श्री रमेश चन्द पल्लीवाल, श्री अशोक कुमार जैन का भी शॉल, माला पहना कर सम्मान किया गया।
समारोह में समाज के 40 तपस्वियों का गिफ्ट, माला, शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया, 31 प्रतिभाशालियों को गिफ्ट व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया एवं एवं विभिन्न खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं जैसे अलग अलग ग्रुपों की दौड़ , शतरंज, कैरम, निबंध, मेंहदी, म्यूजिकल चेयर दौड़, पोस्टर मेकिंग, क्राफ्ट मेकिंग के 80 विजेता एवं उपविजेताओं को मोमेंटो दिए गए।
रक्तदान शिविर में 55 रक्तदान दाताओं ने स्वेच्छिक रक्तदान किया, जिन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट प्रदान की ।
करीब 40 बच्चों को नृत्य एवं फैंसी ड्रेस में शानदार प्रस्तुति के लिए गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया,इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद जी जैन ने प्रत्येक बच्चे को 200/ एवं राष्ट्रीय अर्थमंत्री श्री भाग चंद जी जैन ने प्रत्येक बच्चे को 100/ नकद पुरस्कार दिया।
जयपुर शाखा की ऑडिटेड बैलेंस शीट 31.03.2025 समाज जनों को वितरित करवाई गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद जैन ने अपने उद्बोधन में जयपुर शाखा के कार्यक्रम को शानदार बताया एवं सामाजिक एकता के लिए ऐसे भव्य आयोजनों की जरूरत बताई। राष्ट्रीय महामंत्री श्री पारस चंद जैन एवं श्री अनिल कुमार जैन (IRS) ने भी उद्बोधन दिया।
मंच का संचालन अजय कुमार जैन दादूदयाल नगर ने बख़ूबी किया। जयपुर शाखा की तरफ से उन सभी उपस्थित समाज बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की । अंत में सभी उपस्थित समाज जनों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया तथा सभी ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की। उनके लिए बहुत बहुत आभार, धन्यवाद।🙏🙏
आपका अपना
राजेन्द्र प्रसाद जैन,
अध्यक्ष जयपुर शाखा
