अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा, जयपुर के चुनाव हुए सम्पन्न
नव निर्वाचित कार्यकारिणी का किया स्वागत एवं सम्मान
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा, जयपुर के दिनांक 25.01. 2026 को चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री अनिल कुमार जैन, वैशाली | नगर, मंत्री पद पर संजय जैन, सूर्य नगर, एवं अर्थमंत्री पद पर श्री पारस मल जैन, प्रतापनगर विजयी हुए । इनके अतिरिक्त कार्यकारणी सदस्य हेतु श्री के0के0 जैन, श्री मोहित जैन, श्री नितेश जैन, श्री दीपक जैन, श्री जितेन्द्र जैन, श्री अरिहन्त जैन, श्री प्रमोद जैन, श्री हेमन्त जैन, श्री सत्येन्द्र कुमार जैन, डा०मोहित जैन, श्री चन्द्रशेखर जैन, श्री विनय कुमार जैन, श्री अरविन्द जैन, श्री देवेश जैन, श्री सौरभ जैन, श्री युवराज जैन, श्री गौरव जैन श्री कपिल जैन निर्वाचित घोषित किये गये।
निर्वाचन अधिकारी श्री एम०पी०जैन रिटार्यड निदेशक (सांख्यकिकी) द्वारा निर्वाचन प्रकिया र्निविवाद सम्पन्न कराई गयी तथा निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
जयपुर समाज के वरिष्ठजनों / प्रबुद्धजनों द्वारा दिनांक 11.02.2026 को श्री पल्लीवाल जैन भवन पर कार्यक्रम आयोजित कर नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री शेखर चन्द्र जैन रिटा० आर०ए०एस० पूर्व अध्यक्ष महासभा एवं श्री श्रीचन्द जैन, श्री अशोक कुमार जैन, श्री रमेश पल्लीवाल पूर्व महामंत्री महासभा, श्री ज्ञान चन्द जैन एवं श्री अजीत कुमार जैन पूर्व अर्थमंत्री महासभा सहित श्री पारस चन्द जैन महामंत्री महासभा श्री राजेन्द्र कुमार जैन पूर्व संगठन मंत्री महासभा एवं संयोजक डिजीटल पत्रिका, श्री पवन कुमार जैन पूर्व संगठन मंत्री महासभा एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य महासभा, श्री मुकेश जैन (अलीपुर) कार्यकारिणी सदस्य महासभा तथा जयपुर शाखा के नि:वर्तमान अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद जैन एवं मंत्री श्री मनोज कुमार जैन एवं निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य श्री अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती श्री रमा जैन एवं उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना जैन एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।
पूर्व अध्यक्ष महासभा श्री शेखर चन्द जैन एवं पूर्व महामंत्री श्री श्रीचन्द जैन, श्री अशोक कुमार जैन एवं श्री रमेश पल्लीवाल द्वारा अपने उद्बोधन में निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सबको साथ लेकर कार्य करने एवं समाज का विकास करने हेतु कहा गया । श्री पारस चन्द जैन महामंत्री महासभा द्वारा भी समस्त नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभ कामनाऐं दी गई। कार्यक्रम में सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यापर्ण कर सम्मान किया गया । नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन एवं मंत्री श्री संजय जैन द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु समस्त समाज का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया
कार्यक्रम की झलकियां


