सम्माननीय समाज बंधुओ
सादर जय जिनेंद्र
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की वर्तमान कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव 22 जनवरी 2023 को अलवर में संपन्न हुए थे। महासभा के विधान की धारा 17 के अनुसार कार्यकारिणी के चुनाव हर तीन साल में होने चाहिए, अतः वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है।
महासभा के विधान के अनुसार नवीन कार्यकारिणी के चुनाव हेतु महासभा की कार्यकारणी की आगामी मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा। कार्यकारणी की इस मीटिंग में नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि, स्थान, चुनाव अधिकारी के मनोनयन सहित सम्पूर्ण रूपरेखा निर्धारित की जाएंगी। जिसकी विस्तृत सूचना महासभा के सभी आजीवन सदस्यों को पल्लीवाल डिजिटल पत्रिका एवं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित की जाएगी।
महासभा की वर्ष 2026- 2029 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव में वही सदस्य भाग ले सकते है जो वर्तमान में महासभा के सदस्य है जो भी महानुभाव अभी तक महासभा के आजीवन सदस्य नहीं बने हैं उन सभी से अनुरोध है कि दिनांक 30-4- 2026 तक आवश्यक रूप से आजीवन सदस्यता गृहण करले जिससे महासभा के होने वाले आगामी चुनाव में सम्मिलित हो सके।
समाज का प्रत्येक वयस्क (18 वर्ष और उससे अधिक उम्र) का व्यक्ति महासभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। सदस्यता ग्रहण करने के लिए नीचे दिए जा रहे फॉर्म को भरकर , 250 रु.नकद या चैक से सदस्यता शुल्क सहित, महामंत्री श्री पारस चंद जैन अथवा अर्थ मंत्री श्री भागचंद जी जैन के पास दिनांक 30 अप्रेल 2026 से पूर्व आवश्यक रूप से जमा करवा कर महासभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं ।
बैंक का विवरण
खाता न.-33190100014521
बैंक ऑफ बडौदा
गोपालपुरा बाई पास जयपुर
अध्यक्ष महोदय की आज्ञा से

(पारस चंद जैन)
महामंत्री