मधुर व्याख्यानी श्रद्धेय श्री गौतम मुनि जी म.सा. आदि ठाणा 3 का पल्लीवाल क्षेत्र में विचरण विहार जन-जन के मन में अपूर्व उत्साह के साथ गतिशील रहा। श्रावक-श्राविकाओं एवं युवक-युवतियों ने साधना आराधना की । कोई दर्शन वंदन, तो कोई स्वाध्याय एवं ज्ञानार्जन में उत्सुक दिखाई दिए।
श्रद्धेय गौतम मुनि जी म.सा. दिनांक 03.05.2026 को खेड़ली से विहार करके ग्राम कालवाड़ी में रहे, दिनांक 04.05.2026 को विहार कर खोह स्थानक में पधारे। एवं व्याख्यात्री महासती श्री सरलेश प्रभा जी म.सा. आदि ठाणा 3 जो कि खेड़ली से 20 कि.मी. का विहार कर खोह में अन्यत्र जगह से पदार्पण किया।
खोह में धर्म लाभ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खोह में चतुर्विध संघ साधु-साध्वियों एवं श्रावक-श्राविकाओं का देखने को मिला ।
खोह में कार्यक्रम इस प्रकार रहे :-
प्रार्थना सुबह 6 बजे
ज्ञान चर्चा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक
प्रवचन दोपहर 2:00 बजे से 3:15 बजे
धर्म चर्चा एवं प्रतिक्रमण रात्रि 8 बजे से
सभी धर्मानुरागियों ने खूब लाभ लिया। खोह में जयपुर, खेड़ली, मंडावर, मौजपुर, हरसाना, जहाडू एवं बड़ौदामेव आदि क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाएं एवं युवक वर्ग दर्शन वंदन एवं प्रवचन श्रवण लाभ हेतु पधारे।
विमल कुमार जैन
खोह (अलवर)