*महावीराय नमः*
*[खाली हाथ आए हैं, खाली हाथ जाएंगे]*
1. हम इस संसार में खाली हाथ आए थे,
2. और खाली हाथ ही हमें जाना है।
3. जन्म के समय हम बिल्कुल असहाय थे,
4. अंत में भी हम वैसे ही असहाय रहेंगे।
5. पहली बार किसी और ने हमें नहलाया था,
6. अंतिम बार भी कोई दूसरा ही नहलाएगा।
7. हम खुद यहां कुछ भी लेकर नहीं आए,
8. और कुछ भी साथ लेकर नहीं जा सकेंगे।
9. फिर किस बात का अभिमान?
10. किस बात की नफरत और जलन?
11. किस बात की होड़ और स्वार्थ?
12. रिश्ते, पैसा, पद सब यहीं रह जाएंगे।
13. जीवन बहुत छोटा है दोस्तों,
14. इसे झगड़ों, बुराई और ईर्ष्या में मत गवाओ।
15. जितना समय मिला है उसमें प्रेम बांटो,
16. सेवा करो, करुणा रखो और सत्य बोलो।
17. यही पुण्य की पूंजी है जो साथ जाएगी।
18. बाकी सब यहीं धरा का धरा रह जाएगा।
19. सोच बदलो, जीवन बदल जाएगा।
*सबको जय जिनेंद्र* 🙏
ललित जैन अछनेरा