अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा से महासभा के स्थायी कार्यालय के भवन निर्माण हेतु श्री त्रिलोक चंद जैन महासभा अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव पत्र दि.16 दिसम्बर 2024 प्राप्त हुआ, जिसे जयपुर शाखा की दिनांक 5 जनवरी, 2025 को आयोजित कार्यकारिणी की मीटिंग में सदन के पटल पर चर्चा और निर्णयार्थ रखा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विस्तृत चर्चा उपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जो इस प्रकार है:-
➡️ वर्तमान में जयपुर शाखा देश की सबसे बड़ी शाखा है। अतः महासभा व समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में जयपुर शाखा हमेशा अग्रणीय रही है और भविष्य में भी रहेगी।
➡️ अपने दायित्वों के निर्वहन के अन्तर्गत देश के सम्पूर्ण पल्लीवाल समाज की प्रगति के लिए कार्यकारिणी द्वारा बैठक में महासभा के प्रस्ताव का अनुमोदन कर रॉयल जैन सिटी, वाटिका में स्थित जयपुर शाखा की चार हजार वर्गगज जमीन पर महासभा एवं जयपुर शाखा के तत्वाधान में भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
➡️ यह जमीन जयपुर शाखा की है। इस जमीन की रजिस्ट्री जयपुर शाखा के नाम है और इसका स्वामित्व भी जयपुर शाखा का है। इस जमीन पर महासभा के द्वारा भवन का निर्माण करवाया जाता है तथा भवन का नाम “अखिल भारतीय पल्लीवाज जैन महासभा भवन या महासभा भवन” रखा जाता है तो शाखा को कोई आपत्ति नहीं होगी किन्तु जमीन सहित सम्पूर्ण भवन का स्वामित्व जयपुर शाखा का ही होगा। भवन निर्माण में शाखा द्वारा भी सहयोग किया जायेगा।
➡️ इस भवन में महासभा को अपने स्थायी कार्यालय हेतु आवश्यकतानुसार कमरे स्थायी रूप से उपलब्ध होंगे तथा महासभा एवं जयपुर शाखा की सम्पूर्ण गतिविधियों को संचालित करने के लिए यह भवन महासभा एवं जयपुर शाखा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा।
➡️ उक्त भवन का सम्पूर्ण रख-रखाव एवं संचालन जयपुर शाखा द्वारा ही किया जायेगा किन्तु रख-रखाव पर होने वाले खर्चे जयपुर शाखा और महासभा द्वारा संयुक्त रूप से वहन किये जायेंगे और भविष्य में इससे होने वाली किसी भी प्रकार की आय भी जयपुर शाखा और महासभा की संयुक्त आय के रूप में होगी।
➡️ महासभा, जयपुर शाखा और सम्पूर्ण पल्लीवाल समाज के सहयोग से जयपुर शाखा की इस जमीन पर जो भवन बन कर तैयार होगा वो निश्चित रूप से सम्पूर्ण देश के पल्लीवाल समाज के विकास के नये आयाम स्थापित करने के साथ-साथ जयपुर शाखा और महासभा के लिए एक स्वर्णिम अध्याय साबित होगा।
राजेन्द्र प्रसाद जैन
अध्यक्ष
मनोज जैन
मंत्री
बहुत खूब