श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

हार्दिक बधाई


ड़ा.मनोज जैन (हिण्डौन सिटी)
को होटल रामबाग पैलेस जयपुर में दैनिक भास्कर द्वारा प्रायोजित
“Pride of Rajasthan award 2025”
से राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल जी शर्मा ने सम्मानित किया।
कल्याण मित्र ड़ा. मनोज जैन को सम्मान की प्राप्ति पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित बहुत बहुत बधाई .


500 शाखों के अंतरराष्ट्रीय जैन युवा मंच “जैन अलर्ट ग्रुप आफ इंडिया” के राजस्थान प्रभारी डॉ. मनोज जैन ने मानव एवं जीव सेवा के नवीन आयाम स्थापित किए हैं। वर्ष 2004 से 2024 तक राष्ट्रीय अंधता निवारण के अंतर्गत “जीवन संस्था” में बतौर अध्यक्ष रहते हुए लगभग 40000 निशुल्क आंखों के ऑपरेशन कराए गए और लगभग 5 लाख से अधिक आमजन प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। ऐसे ही समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कराते हुए स्वयं भी 25 बार रक्तदान कर चुके हैं।

मानव सेवा के रूप में क्षय रोग के कारण गंभीर रुप ग्रसित अंतिम स्टेज के मरीजों और उनके परिवारों को राशन सामग्री के उपलब्ध कराना, गांवों में रहने वाली निर्धन परिवारों को स्टील बर्तन उपलब्ध कराना, गर्मी की तपन में बचने के लिए निर्धन बच्चों को स्लीपर टी-शर्ट देना, घुमंतू जीवों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकी रखवाना, प्रति वर्ष दीपावली पर्व पर मिठाई वितरण, सर्दी के मौसम में निशक्तजनों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराना, चिकित्सालय में फल आदि का वितरण, बच्चों में जैनिज्म विषय आधारित संस्कार सिंचन का कार्य, इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष पश्चात संस्कृति के “वैलेंटाइन डे” दिवस को नवीन परिभाषा में “सेवा प्रेम दिवस” के रूप में बनाते हुए वृद्ध आश्रम और मंद विक्षिप्तों के लिए संचालित “अपना घर आश्रम” में सेवाएं प्रदान करने जैसे विविध प्रकल्प संचालित किए जाते हैं।

डॉ. मनोज जैन के अनुसार कोई भी सेवा कार्य एक टीमवर्क के साथ मिलकर ही संभव होता है। तभी ऐसे कार्यों की सिद्धि सुनिश्चित होती है। शिक्षा, चिकित्सा और सेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों की अभूतपूर्व यात्रा के साथ-साथ आप अपने जैन धर्म परायणता से भी अछूते नहीं हैं। अपने विभिन्न विषयों में और अपनी जीवन शैली में अपनी जैन धर्म को सबसे आगे रखते हैं। वर्ष 2023 में हिण्डौन सिटी में पूज्य साध्वी भगवंत सौम्यप्रभा श्री जी म.सा. के सानिध्य में हुए चातुर्मास के दौरान 31 दिवसीय महामृत्युंजय निराहार उपवास किए। तप के रुप में आठ एवं तीन दिवसीय तप भी किए हैं।इसके अतिरिक्त आपने हाल ही में 119 कल्याणक तीर्थ यात्रा एक बार में ही पूरी की है चातुर्मासिक नियमों की पालना करते हुए वह नियमित रूप से पूजा-भक्ति करके अपने दैनिक जीवन का आरंभ करते हैं।

जैनिज्म में आधारित विषयों पर निकलने वाली मासिक पत्रिका धर्मप्रेमी संदेश के प्रारंभ से 4 वर्षों तक आपने संपादकीय के रूप में कार्य किया। इन्ही विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए डॉ. मनोज जैन को वर्ष 2018 में “जैन अलर्ट ग्रुप आफ इंडिया” के “टॉप-10 अवार्ड” से नवाजा जा चुका है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2019 में जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। साथ ही दिसंबर 2023 में महाराष्ट्र के बलसाना में आयोजित जैन अलर्ट ग्रुप ऑफ इण्डिया के 40वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अनुकम्पा, जीवदया, वैयाव्रत, साधर्मिक भक्ति जैसे अनेकों क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए “अलर्ट रेस्ट आफ इंडिया ट्रॉफी” प्राप्त की। जुलाई 2025 में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक कार्यों में नवाचार के लिए 2024-25 “प्राइड ऑफ़ राजस्थान” के रूप में सम्मानित किया गया है। इसी तरह और भी विभिन्न संगठनों द्वारा आप सम्मानित हो चुके हैं।

This Post Has 2 Comments

  1. नरेश चंद जैन

    अनुमोदना जी

    1. rajendra jain

      Thanks sir

Leave a Reply