श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

प्रेरणादायक स्वरचित हाइकु छंद क्र. 81 से 90

हाइकु मूल रूप से जापान की एक अत्यंत लोकप्रिय और सबसे छोटी काव्य (कविता) शैली है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह केवल तीन पंक्तियों की कविता होती है। इसमें कुल 17 वर्ण (syllables) होते हैं, जिनका क्रम 5-7-5 (पहली पंक्ति में 5, दूसरी में 7, और तीसरी में 5) का होता है।*

*संयुक्ताक्षर, मात्रा, अनुस्वार, चंद्रबिंदु, विसर्ग, हलन्त वाला व्यंजन आदि अलग syllable (अक्षर-खंड) नहीं बनाते हैं।*

*हायकू में संक्षेप में सार गर्भित बहु अर्थ को प्रकट करने वाले शिक्षाप्रद व प्रेरणास्पद विचार होते हैं।*
🌸💫 🌸💫 🌸💫 🌸💫

✍🏼8️⃣1️⃣

सच्चा हितैषी
जो गलत कामों से
बचाव करे.

✍🏼8️⃣2️⃣

शक्ति को ज्ञान
सम्मान को चरित्र
अर्जित करें.

✍🏼8️⃣3️⃣

हर सुबह
चुनौती, हर शाम
मिले तजुर्बा.

✍🏼8️⃣4️⃣

शब्दों में नहीं,
लहजे में दिल के
तालों की चाबी.

✍🏼8️⃣5️⃣

व्यर्थ सोचना
नहीं, सार्थक कभी
भूलना नहीं.

✍🏼8️⃣6️⃣

करें चिंतन
तो भटके को रास्ता
दिखा पाऐंगे.

✍🏼8️⃣7️⃣

जिन पे हक
होता है, उन पर
होता ना शक.

✍🏼8️⃣8️⃣

उठो व जागो
लक्ष्य मिलने तक
तुम ना रुको.

✍🏼8️⃣9️⃣
जीवन में जो
वक्त या काल शेष
वही विशेष.

✍🏼9️⃣0️⃣

नाजुक शीशा
सच को दिखाने से
ना घबराता.

🌸💫 🌸💫 🌸💫 🌸💫

*हाइकु रचयिता* :-
राजेन्द्र प्रसाद जैन
76 मुक्तानंद नगर जयपुर

Leave a Reply