🌸 धार्मिक हाउजी एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन 🌸

श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन पल्लीवाल मंदिर शक्तिनगर में दशलक्षण पर्व के दौरान दि. 16.09.2026 को श्री चंद्रप्रभु महिला मंडल, शक्ति नगर द्वारा मंदिर परिसर में धार्मिक हाउजी का सुंदर एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति एवं मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन का आनंद लिया।
धार्मिक ज्ञान, उमंग और आपसी प्रेम से सजे इस कार्यक्रम ने सभी के मन में भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
दिनांक 18.09.2026 को खेल खेल में ज्ञान वृद्धि हेतु जैन धर्म संबंधी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया , जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

हाऊजी और प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को श्री चंद्रप्रभु महिला मंडल की तरफ से पारितोषिक प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों का महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला जैन द्वारा हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया🙏
रजनी जैन
मंत्री, चन्द्रप्रभु महिला मंडल