श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा मुरैना का सम्मान समारोह 2026 संपन्न

दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रविवार को शाखा मुरैना द्वारा वरिष्ठ जन सम्मान समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पल्लीवाल भवन लोहिया बाजार में रात्रि 8:00 बजे से किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीजी का दीप प्रज्वलन समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया साथ ही प्रारंभ में मंगलाचरण कु. भूमि जैन (इंटरनेशनल पदक विजेता) द्वारा णमोकार मंत्र की धुन पर किया गया मंच का संचालन श्रीमती शिल्पी जैन (समाज सेविका) एवं समाज के श्रावक श्रेष्ठी श्री दर्शनलाल जी जैन द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह का कार्यक्रम बिंदुवार किया गया:-
सर्व प्रथम समाज के वह बच्चे जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मुरैना का नाम उज्जवल किया है (अध्ययन एवं खेलकूद)
श्री सुजल जैन 1st rank music
कु. एकता जैन म्यूजिक
कु. भूमि जैन (इंटरनेशनल पदक विजेता)
कु.भूमि जैन (नेशनल हॉकी खिलाड़ी )

तपस्वियों का सम्मान
श्रीमती अंजू जैन 10 उपवास
श्रीमती पुष्पलता जैन 10 उपवास
श्रीमती इंदूवाला जैन 10 उपवास
श्री अधीश जैन 10 उपवास
श्री मृदुल जैन 10 उपवास
श्री रमेश जैन 10 उपवास

वरिष्ठ जन सम्मान
श्रीमान नेमीचंद जैन सर्राफ
श्रीमान दर्शन लाल जी जैन
श्रीमान कमल कुमार जी जैन
श्रीमान जगदीश जी जैन रेंजर
श्रीमान डीपी जैन साहब एडवोकेट
श्री बांकेलाल जी जैन खनेता वाले
श्रीमती कमला जैन
श्रीमती विद्या देवी जैन
श्रीमान नेमीचंद जी जैन लोहिया
श्रीमान रमेश चंद जी जैन आगरा वाले
हुकुमचंद जी जैन हिंगवटी वाले
श्रीमान जयकुमार जी जैन बाड़े
श्रीमती लक्ष्मी जैन
सुरेंद्र कुमार जी जैन
शाखा मुरैना द्वारा किए गए कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह थी कि उन्होंने मंच माला और माइक से दूरी बनाकर रखी बुजुर्गों से बुजुर्गों तक की यात्रा का पूरा वृतांत मंच पर बुजुर्गों द्वारा ही संपन्न कराया गया कार्यक्रम में सभी बुजुर्ग, तपस्वी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को शाल श्रीफल, माला, पटटा, एवं धार्मिक पुस्तक प्रदान की गई। समारोह की पल्लीवाल समाज के सभी गणमान्य नागरिक, महिलाएं, एवं बच्चों ने अति उत्साह से  सराहना की। कार्यक्रम मध्य में शाखाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी जैन द्वारा भविष्य की योजनाओं को समाज के मध्य साझा किया गया।
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय श्री पदमचंद जी जैन एडवोकेट का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर समाजसेवी श्री विमलचंद , मनोज, कन्हैया लाल, रमेश जी हरिशंकर, राधेलाल, शेखर ,अमर , यतीन्द्र जी आदि उपस्थित थे महिलाओं में श्रीमती शशि, पुष्पलता, सुमन,रुबी, सुप्रिया, कल्पना आदि उपस्थित थी।


कार्यक्रम के अंत में समारोह का आभार शाखा के मंत्री आशीष जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सुंदर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply