अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बोदला आगरा शाखा में संपन्न
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मारुति स्टेट स्थित प्रेम वाटिका पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गयी। मंच का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री पारसचन्द जैन द्वारा किया गया। मंगलाचरण के बाद श्रीजी के चित्र का अनावरण सुशील कुमार जैन सिकन्दरा एवं दीप प्रज्जवलन राजेश कुमार जैन कमलानगर आगरा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय मीटिंग में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि विधवा सहायता समय से भिजवायी जाए। जयपुर में पल्लीवाल जैन भवन का निर्माण कराया जाए। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जावे। राष्ट्रीय बैंकों में महासभा के नवीन खाते खोले जाएं। मीटिंग के समापन पर मुकेशचंद जैन भगत द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया गया। इस बैठक में
भागचंद जैन अर्थमंत्री नवीन जैन बयाना, पवन जैन तिजारा, महावीर प्रसाद जैन, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीचंद जैन रमेश पल्लीवाल, राजेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार जैन, मुकेश चंद भगत, विजय कुमार, निर्मल कुमार, प्रमोद कुमार, विवेक जैन, मोहिताश जैन, पंकज जैन, राजेश जैन, दिनेश भगत, एकता जैन, कुलदीप जैन, पलास जैन, धर्मचंद जैन, सौरभ जैन, आदित्य भगत यतीन्द्र कुमार जैन, योगेश कुमार, गिरीशचंद जैन, आशीष जैन, आकाश जैन आदि अनेक गणमान्य मौजूद थे।



