
अशोका फाउंडेशन की ओर से अंधता निवारण महाभियान के तहत छोटी चौपड़ स्थित नृसिंह मंदिर बंशी वाले बाबा की बगीची परिसर में 150वां निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन 17 April ko हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। फाउंडेशन चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि शिविर में 170 मरीजों की जांच हुई, जिनमें 55 को ऑपरेशन के लिए चुना गया। इस सराहनीय पहल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नेत्र उपचार एवं बेहतर दृष्टि प्रदान करने का पुण्य कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य महंत श्री अवधेश दास जी महाराज एवं फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन जी सहित अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देते हैं।