
दिनांक 13.9.2026 ( रविवार ) प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक णमौकार महामंत्र की श्रृंखला मे 53वां णमौकार महामंत्र का जाप श्रीमति इन्द्रा जैन धर्म-पत्नी स्व. श्री प्रेमचंद जैन, रघु जैन, संजीव जैन एंव समस्त परिवार, पालम गांव द्वारा अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, पालम शाखा के तत्वावधान मे कराया गया । सभी धर्म-प्रेमियों ने सम्मिलित होकर धर्म-लाभ लिया । पालम शाखा हर माह नियमित रुप से णमौकार महामंत्र का जाप करवाती है ।