

दिनांक 09.08.2026 ( रविवार ) , प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ( अतिशय क्षेत्र ), पालम गांव मे णमौकार महामंत्र का 52वां जाप श्रीमती माया जैन, मनोज जैन, संदीप जैन एंव समस्त परिवार, रामफल चोक, पालम द्वारा अखिल भारतीय पल्लीवाल ( जैसवाल, सैलवाल, पल्लीवाल ) ,जैन महासभा,पालम शाखा के तत्वावधान में कराया गया । काफी संख्या मे धर्म-प्रेमियों ने सम्मिलित होकर धर्म-लाभ लिया । पालम शाखा नियमित रूप से हर माह णमौकार महामंत्र का जाप करवाती है ।